35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2019 की मिस केरल अंसी कबीर व उप विजेता अंजना शजान की सड़क दुर्घटना में मौत।

केरल की पूर्व मिस केरल और इसी प्रतियोगिता की उपविजेता की वायटिला के निकट एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एंसी कबीर (24) और त्रिशूर की रहने वाली अंजना शाजन (25) की उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कराने से बचाने के चक्कर में पलट गई। ये घटना दोपहर के करीब 1 बजे हुई थी। जिसमें कार सवार दो अन्य यात्री भी घायल हो गए है।

पुलिस ने बताया है कि, “एक अन्य व्यक्ति जो कार में उनके साथ था, उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। वह त्रिशूर का रहने वाला है।” हालांकि चौथे व्यक्ति की हालत स्थिर है।

BEGLOBAL

अंसी और अंजना के अलावा, त्रिशूर के मूल निवासी अब्दुल रहमान और मुहम्मद आसिफ भी कार में थे। गंभीर रूप से घायल दोनों को एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंसी और अंजना के अलावा, त्रिशूर के मूल निवासी अब्दुल रहमान और मुहम्मद आसिफ भी कार में थे। गंभीर रूप से घायल दोनों को एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में अंसी और अंजना को मृत घोषित कर दिया गया। दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने परिसर में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और पाया कि कार तेज गति से यात्रा कर रही थी और अचानक स्कूटर को सामने देखकर नियंत्रण खो बैठी। दोपहिया वाहन को टक्कर मारने से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ होगा।

अंसी ने 2019 में मिस केरला का खिताब जीता था और अंजना फर्स्ट रनर-अप रही थी। इस साल अगस्त में अंसी ने मिस साउथ इंडिया का ख़िताब जीता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL