31.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

शिबानी दांडेकर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सेलेब्स ने बनवाया है अपने प्यार के नाम का टैटू

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच कई सेलेब्स ने शादी कर ली है। हर किसी का प्यार करने का अंदाज अलग होता है। कोई जताता है तो कोई छुप कर प्यार करता है। कई लोग अपने प्यार के नाम का टैटू भी बनवाते हैं। ऐसा ही कुछ सेलेब्रिटीज के साथ भी है। महंगी हीरे की अंगूठियां देने से लेकर अपने प्यार के नाम का टैटू लगाने तक, सेलेब्स यह सब करते हैं। यहां जानें ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने करीबी लोगों के नाम का टैटू बनवाया है।

शिबानी दांडेकर

शिबानी दांडेकर ने हाल ही में मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर से शादी की है। उनकी शादी में एक से बढ़कर एक सेलेब्स आए थे। पिछले साल शिबानी ने अपने पति फरहान अख्तर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था। हाल ही में अपनी शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की तारीख का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है।

सैफ अली खान

Advertisement

सैफ अली खान ने करीना कपूर खान के लिए अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू बनवाया है। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने दोनों की शादी से काफी पहले करीना के नाम का टैटू बनवाया था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फोरआर्म पर ‘Daddy’s Lil Girl’ का टैटू बनवाया था। प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। उन्होंने अपने दिवंगत की याद में यह टैटू बनवाया था। इस टैटू की खास बात यह है कि यह उनके पिता अशोक चोपड़ा की लिखावट में लिखा है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का निकनेम ‘टीना’ है। उन्होंने अपने कंधे पर अपनी पत्नी ‘टीना’ के नाम का टैटू बनवाया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे आरव के नाम का टैटू भी अपनी पीठ पर गुदवाया है।

ऋतिक रोशन

फिल्मी जगत के सबसा डैशिंग अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के नाम का टैटू अपनी कलाई पर बनवाया था। लेकिन दोनों शादी के काफी समय बाद अलग हो गए।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles