35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र प्रदेश ,ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय और असम में तूफ़ान के साथ भारी बारिश की संभावना, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी!

ऍम महापात्र-निदेशक आई ऍम डी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा की आज चक्रवात “जावद” की गति बंगाल की खाड़ी में काफी तेज हो गयी है, शनिवार को ये ओड़िशा और आंध्र तट तक पहुँच जाएगा, मौजूदा हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये अभी विशखापत्तनम से 420 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और ओड़िशा, पारादीप से 650 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।

उत्तरी आंध्रा प्रदेश और ओडिशा में ज्यादा नुकसान की संभावना है , 4 दिसंबर की शाम तक हवा की संभावित गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।

वेस्ट बंगाल, ओडिशा, आंध्रा प्रदेश, असम और मेघालय में 3 से 6 दिसंबर तक भरी बारिश की संभावना है।

BEGLOBAL

5 दिसंबर की दोपहर तक यह पुरी तट को छू कर वेस्ट बंगाल की ओर बढ़ेगा।

आज 30 से 40 किलोमीटर गति की हवाएं महसूस की जा रही हैं, ये अस्थायी रूप से गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है।

महापात्र ने चेतावनी दी और मछुआरों को मछली पकड़ने से जल्द ही रोकने को कहा, उन्होंने बताया की ये चक्रवात हाल ही में आये चक्रवात तितली की तुलना में गंभीर नहीं होगा फिर भी हमें जान माल के नुकसान से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए, एतिहाद के तौर पर 60 से ज्यादा टीमों को इस तूफ़ान से निपटने और राहत कार्यों को सही रूप से संचालित करने के लिए लगा दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL