26.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर जीवन में आ रही है परेशानियां या ग्रह दोष का कर रहे है सामना, तो जरूर करें आटे के ये उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

हमारे जीवन में अच्छे से लेकर बुरे वक्त के पीछे हमारे ग्रहों का बहुत बड़ा हाथ होता है क्योंकि जब हमारे ग्रह अपना रास्ता बदलते है तो ग्रहों का नया स्थान हमारे भविष्य की स्थिति का जिम्मेदार होता है।

अगर ग्रह सही स्थान पर हो तो सब मंगल होता है जबकि गलत स्थान पर हो तो परेशानियों का सामना पड़ जाता है। इसी चक्र को देखते हुए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए जाते है।

जिन्हें करने से ग्रहों से होने वाले बुरे प्रभावों को टाला जा सकता है और जिंदगी की गाड़ी को फिर से पहले जैसा किया जा सकता है। इन सभी उपायों में सबसे कारगर है आटे के उपाय।
जिनकी जानकारी आज हम आपके साथ साझा करने वाले है। तो आइए अब बिना समय व्यर्थ किए जान लेते है आटे के उन उपायों के बारे में जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप भी ग्रह दोषों से छुटकारा पा सकते है।

जीवन बदलने वाले आटे के उपाय ?

Advertisement

आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए उपाय

अगर किसी के घर में आर्थिक परेशानी आ रही हो या किसी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ आ गया हो तो ऐसे व्यक्ति को बृहस्पतिवार के दिन आटे की लोई में गुड़ मिलाकर गाय को वह लोई खिलानी चाहिए।

ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होता है, घर में आय के साधन बढ़ते है और जीवन में शांति और खुशहाली आती है।

जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए उपाय

कई बार ग्रह दोष के कारण जीवन में कई परेशानियां आने लगती है ऐसे में इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एक उपाय किया जा सकता है और वह उपाय है आटे में चीनी मिलाकर चींटी को खिलाना।

ऐसा करने से बिगड़ने वाले काम बनने लगते है और जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

व्यापार में लाभ के लिए उपाय

अगर किसी व्यक्ति के व्यापार में समस्याएं उत्पन्न हो रही हो तो ऐसे व्यक्ति को आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होती है और भाग्य प्रबल होता है।

नौकरी पाने के लिए उपाय

कई बार हम लाख कोशिश करते है लेकिन अपनी मनचाही नौकरी नहीं प्राप्त कर पाते अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे है तो आज हम आपको इसके लिए भी एक उपाय बताने वाले है।

यह उपाय है जब भी आप अपने घर में आटा गुथे तो पहले गाय के नाम की 5 या 7 लोई निकाल लें और इसके बाद उन लोई में घी और गुड़ मिलाकर गाय को अपने हाथों से खिलाएं।

ऐसा करने से आपका भाग्य चमक जाएगा और आप अपनी मनचाही नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles