29.1 C
Delhi
सोमवार, सितम्बर 25, 2023
Recommended By- BEdigitech

अगर आप भी करते है अंगूर का सेवन, तो जरूर पढ़े यह खबर और जानिए काले अंगूर और हरे अंगूर में कौनसा है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद ?

अंगूर आखिर किसे खाने नहीं पसंद छोटा हो या बड़ा हर किसी के पसंदीदा फल अंगूर जरूर होता है क्योंकि अंगूर को एक पोषक तत्व से भरपूर फल माना जाता है। अंगूर एक ऐसा फल होता जो कि दो रंगों में पाया जाता है एक हरा और दूसरा काला।

आपने भी दोनों रंग के अंगूर का स्वाद जरूर चखा होगा लेकिन क्या आपके दिमाग में कभी यह सवाल आया है कि आखिर दोनों में से सबसे फायदेमंद अंगूर कौनसा होता है। अगर आपका जवाब हां है तो आज की पोस्ट में हम इसी का पता लगाने वाले है, तो आइए जानते है।

काले अंगूर में पाए जाने वाले पोषत तत्व ?

अगर काले अंगूर के पोषक तत्वों की बात करें तो काले रंग का अंगूर पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छे स्त्रोत माना जाता है।

हरे अंगूर में पाए जाने वाले पोषत तत्व ?

वहीं हरे अंगूर के सेवन से हमें कार्ड्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के अच्छी मात्रा में प्राप्त हो जाता है।

कौनसे अंगूर से क्या फायदे मिलते है ?

काले अंगूर से मिलने वाले फायदे ?

आंखों की रोशनी को बढ़ाता है

अगर काले अंगूर से हमारे शरीर को मिलने वाले फायदों की बात करें तो काले अंगूर के सेवन से हमारी आंखें स्वस्थ रहती है और काले अंगूर हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी काफी मदद करते है।

दिल के लिए फायदेमंद

काले अंगूर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

डायबिटीज के खतरे को करता है कम

काले अंगूर का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि काले अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होते है।

फैट बर्न

अगर आप फैट बर्न को लेकर चिंतित रहते है तो काले अंगूर इसमें भी आपकी काफी मदद कर सकते है क्योंकि यह हमारे शरीर में जाकर शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को आसानी से बर्न कर देता है।

किडनी के लिए लाभदायक

काले अंगूर हमारी किडनी के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते है क्योंकि इनके सेवन से हमारा मल मूत्र मार्ग साफ रहता है।

बालों और त्वचा के लिए लाभकारी

काले अंगूर विटामिल ई के काफी अच्छे स्त्रोत माने जाते है और विटामिल ई हमारे बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत लाभकारी होता है।

हरे अंगूर से मिलने वाले फायदे ?

दिल के लिए लाभकारी

हरे अंगूर भी हमारे दिल के लिए काफी लाभदायक होते है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे दिल का अच्छे से ख्याल रखते है।

उम्र के प्रभाव को करता है कम

हरे अंगूर में फाइटो केमिकल पाया जाता है जो कि हमारे मस्तिष्क पर उम्र के प्रभाव को हावी नहीं होने देता।

वजन घटाने में लाभदायक

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो आप हरे अंगूर का सेवन कर सकते है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर हमारी भूख को कम करता है जिससे आगे चलकर यह हमारे वजन को नहीं बढ़ने देता।

कब्ज को रखता है दूर

हरे अंगूर के सेवन से हमारा पाचनतंत्र भी स्वस्थ रहता है और यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

काले और हरे अंगूर में कौन सा होता है अधिक फायदेमंद ?

चाहे काले हो या फिर हरे दोनों ही अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते है इसलिए दोनों को ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles