30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर सेहत से जुड़ी रहती हो परेशानी तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

हमारे घर में या हमारे जीवन में आने वाले किसी भी बदलाव के लिए घर का वास्तु जिम्मेदार हो सकता है। इसीलिए यह जरूरी है कि हम अपने घर के वास्तु का विशेष ध्यान रखें क्योंकि हमारे घर में मौजूद छोटी से छोटी वस्तु भी वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

अब अगर आपका स्वास्थय ठीक नहीं रहता या घर में कोई ना कोई व्यक्ति बीमार रहता हो तो आज की हमारी पोस्ट आपके काफी काम आ सकती है। क्योंकि हम आपके लिए ऐसी कुछ वास्तु टिप्स लेकर आए है।

जिन्हें अगर आप अपने घर में अपनाते है तो आपको कई लाभ मिल सकते है। तो आइए उन वास्तु की टिप्स पर नजर डालते है।

मोमबत्ती या दीपक जलाएं

Advertisement

अगर आपका स्वास्थय ठीक नहीं रहता तो आपको अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रोजाना मोमबत्ती या फिर दीपक जलाना चाहिए।

नल का टपकना

अगर आपके घर के किसी भी कोने में नल लगातार टपकता रहता हो। तो यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जिसका सीधा असर आपके स्वास्थय पर पड़ता है। इसीलिए अपने सभी नलों को चेक करें और जो नल टपकता हो उसे ठीक कराएं।

सीढ़ियों की दिशा

आप कभी भी अपनी सीढ़ियों के नीचे की जगह पर टॉयलेट, स्टोर या किचन ना बनवाएं क्योंकि वास्तु के अनुसार यह स्थान नर्वस सिकनेस और दिल की बीमारियां को बढ़ाने वाला माना जाता है।

तुलसी का पौधा लगाएं

आपको अपने घर में तुलसी का पौधे लगाना चाहिए ऐसा करने से घर की वायु शुद्ध होती है।

कांटेदार पौधे घर में ना लगाएं

आपको कभी भी घर में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये आपकी बीमारी और तनाव को बढ़ा सकते हैं।

मास्टर बेडरूम

आपको अपने घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा वाले स्थान को मास्टर बेडरूम के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह स्थान हमें शारीरिक और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और कभी भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में बेडरूम का निर्माण नहीं करना चाहिए ये स्थान स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

बिस्तर के सामने शीशा ना रखें

अगर आपको बुरे सपने परेशान करते हो तो कभी भूलकर भी बिस्तर के सामने शीशा नहीं रखना चाहिए अगर हो तो उसे तुरंत वहां से हटा देना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

खाना पकाने की दिशा

आपको हमेशा पूर्व दिशा में ही खाना पकाना चाहिए क्योंकि खाना पकाने के लिए यही सबसे अच्छा स्थान माना जाता है और ऐसा करने से आपको अच्छा पाचन और स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

कहां रसोई नहीं होनी चाहिए

आपको कभी भी अपनी रसोई शौचालय के साथ नहीं बनानी चाहिए क्योंकि ऐसे स्थान पर पकाया जाने वाला भोजन आपकी सेहत को कई नुकसान दे सकता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles