25.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर जीवन में चाहते है धन-समृद्धि का वरदान, तो आज ही कर लें शिव पुराण के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय?

भगवान शिवजी को सृष्टि का आधार माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में उनकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी अपनी जगह से नहीं हिल सकता और अगर किसी के जीवन में कोई परेशानियां हो।

तो उनके निवारण के लिए ऐसे व्यक्ति को भगवान शिवजी के खास उपाय करने चाहिए। इन उपायों का वर्णन महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित शिव पुराण में दिया गया है। शिव पुराण में भगवान शिव के अवतारों, उनकी महिमा, शिव भक्ति और उनके संपूर्ण जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी गई है।

शिव पुराण में ऐसा लिखा गया है कि भगवान शिव जी की पूजा करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी कोई कमी या फिर परेशानी नहीं आती और ऐसे भक्तों के लिए महादेव हमेशा उपलब्ध रहते हैं। भगवान शिव जी के लिए ऐसा कहा जाता है कि महादेव केवल त्रिदेवों में से एक देवता नहीं हैं।

बल्कि वह पंचदेवों के प्रधान, अनादि और निगमागन भी हैं। इसके अलावा शिव पुराण में भगवान शिव को प्रसन्न करने और समस्याओं से मुक्ति को लेकर भी कुछ उपायों का वर्णन है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। तो आइए शुरू करते है।

Advertisement

Table of Contents

सभी समस्याओं के निवारण के लिए शिव पुराण के उपाय ?

शिव पुराण के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय

अगर किसी व्यक्ति पर कर्जा हो तो इसके लिए भी शिव पुराण में उपाय मौजूद है। शिव पुराण के अनुसार कर्जें से मुक्ति पाने के लिए रोजाना शिवलिंग पर चावल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए और भगवान शिवजी को समर्पित सोमवार के दिन भगवान शिवजी पर एक वस्त्र चढ़ाकर।

उसके ऊपर चावल रखने से व्यक्ति के जीवन की सभी रूकावटें दूर होती है, धन की प्राप्ती होती है और कर्ज की समस्या भी समाप्त हो जाती है।

जीवन की परेशानियों को समाप्त करने के लिए उपाय

अगर आपके जीवन में काफी परेशानियां आ रही हो तो आपको रोजाना काले तिल मिले हुए जल से शिवलिंग को सींचना चाहिए। ऐसा करने से सभी पाप दूर हो जाते है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है। इसके अलावा इस उपाय से अशुभता समाप्त हो जाती है, शुभता आती है और सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो जाती है।

सुख-सुविधाओं को पाने के लिए उपाय

जब आप शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जाएं तो पानी में जौं मिलाकर ले जाएं और उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन से परेशानियां दूर हो जाती है और जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होती है। इसके अलावा इस उपाय को करने से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

परिवार के प्रेम को बनाएं रखने के लिए उपाय

अगर आपके घर में बिना बात ही क्लेश होते हो तो आपको भगवान शिवजी को गेहूं से बने पकवान का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुल में वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम हमेशा बना रहता है।

रोग मुक्ति के लिए उपाय

अगर किसी का जीवन रोगों से भरा रहता हो या फिर किसी को शारीरिक कमजोरी हो तो ऐसे व्यक्ति को जल में देसी घी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी को टीबी की समस्या रहती हो तो ऐसे व्यक्ति को शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए, इससे टीबी दूर होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय

अगर आपके मन में भी कोई मनोकामना हो तो आपको पांच सोमवार के पशुपतिनाथ के व्रत रखने चाहिए। यह व्रत प्रदोष व्रत की तरह ही होता है और भगवान शिवजी को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन के साथ इस व्रत को करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles