26.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर करना चाहते है भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा वर ?

भगवान भोलेनाथ को सृष्टि का आधार माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ अपने नाम की तरह बड़े ही भोले है और अपने भक्तों को ज्यादा दिन तक परेशान नहीं देख सकते। वैसे तो भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के एक लौटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते है।

लेकिन तभी जब भक्त वह जल सच्चे दिल से चढ़ाए और अगर किसी भक्त को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो उसके तो मानों दिन ही बदल जाते है। वैसे तो भगवान भोलेनाथ की आप हर दिन पूजा कर सकते है।

परंतु सोमवार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। अब ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित दिन है। इस बात का जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सोमवार के दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाए तो भक्त अपनी हर मनोकामना को पूरा कर सकता है। इसके अलावा अगर सोमवार के दिन कुछ खास उपाय किए जाए।

Advertisement

तो यह दिन और भी खास हो जाता है। अब आपके मन में भी आ रहा होगा कि आखिर वह कौनसे उपाय है, तो चलिए अब आपको बता देते है सोमवार के उन उपायों के बारे में जो आपके भाग्य को चमका सकते है, तो आइए शुरू करते है।

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए उपाय

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा वर्णन है कि अगर कोई व्यक्ति सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद तथा शक्कर) से अभिषेक करता है तो उसके सभी कष्ट दूर हो जाते है और ऐसे व्यक्ति को अपने रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय

अगर कोई आर्थिक समस्या से परेशान हो और धन आगमन के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हो तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि भगवान भोलेनाथ आपकी इस समस्या को भी जड़ से खत्म कर देंगे।

इसके लिए बस आपको यह करना है कि सोमवार को कच्चे चावलों में काले तिल मिलाकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपकी सभी आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगेगी और धन आगमन के द्वार भी खुल जाएंगे। इतना ही नहीं यह उपाय आपको पितृ दोष से भी छुटकारा दिला सकता है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

अगर आप काफी समय से देख रहे हो कि आपके घर से सुख-समृद्धि दूरी बना चुकी है तो आप किसी भी सोमवार को यह उपाय कर सकते है। इसके लिए आपको भगवान भोलेनाथ के लिए चीनी, गेहूं के आटे और घी से बना कोई भी भोग बना लेना है।

चाहे आप चूरमा बना लें या फिर हलवा इसके बाद आपको भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी है और फिर यह भोग भगवान भोलेनाथ को चढ़ा देना है। ऐसा करने से एक बार फिर से आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति लौट आएंगी।

मनोकमना पूर्ति के लिए उपाय

अगर आपके मन में कोई ऐसी इच्छा हो जो आप सालों से अपने दिल में दबाकर बैठे हो और बस उस इच्छा के पूरे होने का इंतजार कर रहे हो तो आप इस सोमवार को ही उसे पूरा कर सकते है।

इसके लिए आपको सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को धतूरा, चावल, चंदन, बेलपत्र और आकड़े के फूल अर्पित करने है और फिर आप देखेंगे कि आपकी वो इच्छा भी बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles