37.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

बस एक क्लिक में जाने ऐसे देशों के बारे में जहां पर भारत की तरह ही होता है हिंदी भाषा का प्रयोग

भले ही भारत के युवा अंग्रेजी सभ्यता और अंग्रेजी भाषा को एक तेज रफ्तार के साथ अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हो लेकिन यह कभी नहीं झुठलाया जा सकता कि आज भी भारत में एक बड़ी जनसंख्या ऐसी है जो अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में हिंदी भाषा का प्रयोग करती है और ऐसे में हम अगर किसी अन्य देश के लोगों को भी हिंदी का प्रयोग करते हुए सुनते है तो हम सभी को गर्व की अनुभूति होती है क्योंकि वह भारतीय भाषा हिंदी का प्रयोग कर रहे होते है।

लेकिन अब अगर हम आपसे यह कहे कि कुछ अन्य देश के लोग नहीं बल्कि इस दुनिया में कुछ ऐसे देश मौजूद है जो कि हिंदी को अच्छे से बोल और समझ सकते है, तो आपकी इसपर क्या प्रतिक्रिया होगी ? विश्वास नहीं हुआ ना ? तो चलिए बिना समय गवाए हम इन देशों की जानकारी आपसे साझा करते है।

इस कड़ी में पहला नाम है फिजी

फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप
है, जहां पर करीब 38 फीसदी आबादी ऐसी है जो भारतीय मूल के निवासी है और इसी के चलते फिजी में हिंदी बोलने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। बता दें कि, फिजी में रहने वाले जो भारतीय लोग है, उन्हें अंग्रेज फिजी में गन्ने की खेती करवाने के लिए लाए थे, लेकिन इसके बाद उनमें से कुछ भारतीय ऐसे थे जो कभी भारत नहीं लौटे।

इस कड़ी में दूसरा नाम है मॉरीशस
मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है, फिजी की तरह ही मॉरीशस भी ऐसा देश है जहां पर काफी भारी संख्या में भारतीय लोग निवास करते हैं और बताया जाता है कि यहां करीब तीन शताब्दियों तक ब्रिटिश, डच और फ्रांसीसियों का राज रहा है। मॉरीशस में भारतीयों के होने के पीछे भी अंग्रेजों का ही हाथ है, यहां पर अंग्रेज भारतीयों को दास बनाकर लाए थे जो बाद में यही बस गए।

Advertisement

इस कड़ी में तीसरा नाम है सिंगापुर
सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है, सिंगापुर का नाम भी उन देशों में शामिल है जहां पर हिंदी बोली और समझी जाती है। बताया जाता है कि 500 साल पहले सिंगापुर ग्रेटर इंडिया का हिस्सा हुआ करता था और आज यहां पर भारतीय समुदाय के लोग एक बड़ी संख्या में रहते हैं।

इतना ही नहीं सिंगापुर में इंडिया में बोले जाने वाली भाषाओं में एक तमिल को भी राजभाषा का दर्जा दिया गया है।

इस कड़ी में चौथा नाम है नेपाल
भारत का पड़ोसी देश कहलाए जाने वाले नेपाल में भी हिंदी भाषा बोलने वाले और हिंदी भाषा समझने वाले लोगों की तादाद अधिक है। अगर आप नेपाल में घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो यहां आपको हिंदी में बात करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं नेपाल में बॉलीवुड फिल्मों और इंडियंस चैनल को भी काफी अहमियत दी जाती है।

इस कड़ी में पांचवां देश है पाकिस्तान
बंटवारे के पहले तक पाकिस्तान भारत का हिस्सा था और मौजूदा वक्त में पाकिस्तान में उर्दू और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है लेकिन यहां पर भी हिंदी का चलन काफी अधिक है।

इस कड़ी में छठा देश है अफ्रीका
भारत पर जब अंग्रेजी शासन का कब्जा हुआ करता था तब दक्षिण अफ्रीका में भी अंग्रेजों का राज चल रहा था। इस दौरान अंग्रेजों ने एक बड़ी संख्या में भारतीयों को ले जाकर दक्षिण अफ्रीका में बसाया।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक भाषा तो अंग्रेजी और अफ्रीकी है लेकिन आज भी दक्षिण अफ्रीका के कई अन्य क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles