35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत की कुछ लोकप्रिय महिला राजनेता, जिन्होंने अपने दम पर बनाई पहचान।

देश की आज़ादी से लेकर राजनीति तक भारतीय महिलाओं की हमेशा से ही सक्रिय भूमिका रही है। इतिहास के पन्नों में इन महिलाओं का नाम बड़े-बड़े शब्दों में दर्ज है। आज यहां जानें ऐसी ही भारतीय महिला पॉलिटिशियंस के बारे में जो दुनियाभर में जानी जाती हैं।

सुषमा स्वराज-
सुषमा स्वराज का भारतीय राजनीति में अहम योगदान रहा है। सुषमा राजनीति पहले सुप्रीम कोर्ट की लॉयर के थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया और 2014 से लेकर 2019 तक एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्टर का पद संभाला। इंदिरा गांधी के बाद वह दूसरी महिला थीं, जिन्होंने यह पद संभाला था। सुषमा लगातार 7 बार पार्लियामेंट की सदस्य रहीं है, इसके अलावा 3 बार मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली के तौर पर रहीं। सुषमा 25 साल की उम्र में कैबिनेट मिनिस्टर बनने वाली पहली महिला बनीं। इसके अलावा 1998 में सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थी।

ममता बनर्जी-
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे मजबूल महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने पहली बार साल 2011 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 1998 में कांग्रेस से अलग होने के बाद ममता ने बंगाल की रीजनल पार्टी त्रिमूल कांग्रेस की स्थापना की। बंगाल के लोग उन्हें प्यार से दीदी कहकर बुलाते हैं। ममता ने दो बार रेलवे मिनिस्ट्री की कमान संभाली है। इसके अलावा वो कोयला मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं।

BEGLOBAL

जयललिता
साउथ में अम्मा के नाम से पुकारी जाने वाली जयललिता दक्षिण भारत की सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थीं। जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह, दक्षिण भारत की रीजनल पार्टी “ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ” का पद भी संभाल चुकी हैं। जयललिता का शुरुआत से राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। इससे पहले वो एक अदाकारा के रूप में देश भर में जानी जाती थीं। उन्होंने तेलगु, कन्नड़ और हिंदी की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सबसे पहले 15 साल की उम्र में एक कन्नड़ फिल्म में बतौर हिरोइन काम किया था। फिल्मों के बाद उन्होंने 1991 से 1996 तक मुख्यमंत्री का पद भी संभाला था।

मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ में से एक हैं। बहुजन समाज पार्टी मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। मायावती को उनके समर्थक बहन के नाम से बुलाते हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, वसुंधरा राजे, प्रतिभा पाटिल और राबड़ी देवी जैसी कई महिलाओं ने राजनीति के इतीहास के पन्नों में अपना नाम बनाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL