26.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

जल्द होने वाली है IPL 2022 की शुरूआत, फैंस को मिल सकती है एंट्री, फॉर्मेट भी रहेगा अलग

IPL के फैन्स का लंबे वक्त का इंतजार अब खत्म हो चुका है। Ipl के अगले सीजन की शुरूआत बस होने ही वाली है। सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है। ये सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस साल 2 नई टीमें भी भाग लेंगी। लंबे वक्त से लोगों को जिस तारीख का इंतज़ार था अब वो तारीख सामने आ चुकी है। गुरुवार को बोर्ड ने बताया कि आईपीएल 26 मार्च से भारत में ही खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। 26 मार्च से शुरू होने वाले सभी मैच चार मैदानों पर ही खेले जाएंगे। इनमें मुंबई में कुल 55 मैच होंगे, जबकि 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे।

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, डीवाई पाटिल मैदान में 20, सीसीआई में 15 मैच होंगे, जबकि पुणे में भी 15 मैच खेले जाएंगे। इस बात का फैसल आईपीएल गवार्निंग काउंसिल ने एक बैठक में किया। जल्द ही BCCI इस बात का ऐलान आधिकारिक तौर पर कर सकता है। कोरोना काल को देखते हुए सभी खिलाड़ियों को क्वारनटाईन में रखा जाएगा। इस बार अहमदाबाद और लखनऊ की फ्रेंचाइज़ी पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगी। इन्हें मिलाकर आईपीएल में कुल दस टीमें होंगी।

कोरोना काल के बीच जो मैच बिना दर्शकों के होते थे, माना जा रहा है कि अब इन चार स्टेडियम में इस बार फैन्स को एंट्री मिल सकती है, लेकिन सरकार की गाइडलाइन्स का खासतौर पर ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों को मैदान पहुंचने की इजाजत मिलेगी या नहीं, इसको लेकर IPL के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट IPL 2022 बीते 2 सीजन की तरह खाली मैदानों में नहीं खेला जाएगा। लेकिन स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी पर एक लिमिट तय की जाएगी। बृजेश पटेल ने कहा कि, “आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा, पूरा कार्यक्रम जल्द आ जाएगा। इस बार स्टेडियम में दर्शक मौजूद होंगे, लेकिन महाराष्ट्र सरकार की नीति के अनुसार। यह स्टेडियम की क्षमता का 25 या 50 प्रतिशत होगा या नहीं यह सरकार के निर्देश द्वारा तय किया जाएगा।”

फरवरी महीने में हुए मेगा ऑक्शन में इस बार 200 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगी थी। जिनमें इस साल के सबसे महंगे प्लेयर ईशान किशन बने। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस साल से टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। आईपीएल 2022 ऑक्शन में 552 करोड़ रुपये के खर्च से 204 खिलाड़ियों को खरीदा गया था। इससे पहले मौजूदा 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। वहीं 2 नई टीमों ने ऑक्शन से पहले 3-3 खिलाड़ियों का ड्राफ्ट में चयन किया था।

Advertisement

ये टीमें होंगी आईपीएल 2022 में शामिल दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles