29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

IPL 2022: Mega Auction हुआ खत्म, जानें किसे किस टीम में मिली जगह

IPL के 15वें सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। हाल ही में हुए Mega Auction में सभी टीमों ने अपनी प्लेइंग का भी चुनाव कर लिया है। इस साल का IPL काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस साल 2 नई टीमें भी भाग लेंगी।

आईपीएल 2022 के लिए प्लेयर्स की मेगा नीलामी शनिवार और रविवार को बेंगलुरु में संपन्न हो गई है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुई नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। इस निलामी में 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें से 200 से अधिक प्लेयर ही टीमों ने खरीदे।

इस नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 15.25 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे। इसके अलावा दीपक चाहर, लियाम लिविंगस्टोन, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को भी भारी भरकम कीमत मिली। सभी टीमें IPL 2022 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यहां जानें इस साल किस टीम के पास कौन-सा खिलाड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स

Advertisement

रिटेंशन लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत 16 करोड़, अक्षर पटेल 9 करोड़, पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़, एनरिक नॉर्टजे 6.5 करोड़ में रहे। इनके अलावा इस बार डेविड वॉर्नर भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर पर 6.25 करोड़ की बोली लगाई। वॉर्नर के अलावा अश्विन हेब्बर 0.20 करोड़, सरफराज खान 0.20 करोड़, केएस भारत 2 करोड़, मंदीप सिंह 1.10 करोड़, रोवमैन पॉवेल 2.80 करोड़, टिम सीफर्ट 0.50 करोड़ के साथ टीम का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श 6.50 करोड़, शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ॉ, कमलेश नागरकोटी 1.1 करोड़, ललित यादव 0.65 करोड़, रिपल पटेल 0.20 करोड़, यश ढुल 0.50 करोड़, प्रवीण दुबे 0.50 करोड़ में बिके। वहीं, गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़, कुलदीप यादव 2 करोड़, खलील अहमद 5.25 करोड़, चेतन सकारिया 4.2 करोड़, नाथन एलिस 0.75 करोड़, विकी ओस्तवाल 0.20 करोड़ के साथ टीम में शामिल हुए। DC की टीम में 24 प्लेयर यर जुड़े जिनमें 17 भारतीय, 7 विदेशी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL की सबसे सफल टीम CSK के रिटेंशन लिस्ट में रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (8 करोड़), मोईन अली (6 करोड़) की लागत से टीम के साथ ही हैं। इनके अलावा बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), अंबाती रायुडू (6.75 करोड़), डेवोन कॉनवे (1 करोड़), सुभ्रांशु सेनापति (0.20 करोड़), हरि निशांत (0.20 करोड़), एन जगदीशन (0.20 करोड़) के बिके। वहीं, ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 4.40 करोड़ के साथ इस बार भी टीम में हैं। शिवम दुबे (4 करोड़), राजवर्धन हेंगरगेकर (1.50 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (0.50 करोड़), मिचेल सेंटनर (1.9 करोड़), प्रशांत सोलंकी (1.20 करोड़), क्रिस जॉर्डन (3.60 करोड़), भगत वर्मा (0.20 करोड़)गेंदबाज- दीपक चाहर (14 करोड़), केएम आसिफ (0.20 करोड़), तुषार देशपांडे (0.20 करोड़), महीश तीक्ष्णा (0.70 करोड़), सिमरजीत सिंह (0.20 करोड़), एडम मिल्ने (1.90 करोड़), मुकेश चौधरी (0.20 करोड़) टीम के साथ हैं। इसके साथ ही CSK की स्क्वॉड में 25 प्लेरर्स हैं जिनमें 17 भारतीय, 8 विदेशी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RCB की टीम में कुल 22 खिलाड़ी हैं, जनमें से 14 भारतीय, 8 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस बार विराट कोहली 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़, मोहम्मद सिराज 7 करोड़ के साथ टीम के साथ हैं। वहीं, फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़), दिनेश कार्तिक (5.50 करोड़), अनुज रावत (3.40 करोड़), फिन एलन (0.80 करोड़), एल. सिसोदिया (0.20 करोड़) के हैं। वहीं, ऑलराउंडर हर्षल पटेल (10.75 करोड़), वानिंदु हसारंगा (10.75 करोड़), शाहबाज अहमद (2.40 करोड़), महिपाल लोमरोर (0.95 करोड़), शेरफेन रदरफोर्ड (1 करोड़), सुयश प्रभुदेसाई (0.30 करोड़), अनीश्वर गौतम (0.20 करोड़), डेविड विली (2 करोड़) की निलामी के साथ टीम में हैं। गेंदबाज आकाश दीप (0.20 करोड़), जोश हेजलवुड (7.75 करोड़), जेसन बेहरनडॉर्फ (0.75 करोड़), चामा मिलिंद (0.25 करोड़), कर्ण शर्मा (0.50 करोड़), सिद्धार्थ कौल (0.75 करोड़) हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण सीवी (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़) के साथ टीम में हैं। श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़), शेल्डन जैक्सन (0.60 करोड़), अजिंक्य रहाणे (1 करोड़), रिंकू सिंह (0.55 करोड़), बाबा इंद्रजीत (0.20 करोड़), अभिजीत तोमर (0.40 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), एलेक्स हेल्स (1.50 करोड़)। टीम में 17 भारतीय, 8 विदेशी खिलाड़ी हैं। पैट कमिंस (7.25 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़), शिवम मावी (7.25 करोड़), अनुकुल रॉय (0.20 करोड़), चमिका करुणारत्ने (0.50 करोड़), प्रथम सिंह (0.20 करोड़), रमेश कुमार (0.20 करोड़), मोहम्मद नबी (1 करोड़), अमन हकीम खान (0.20 करोड़)गेंदबाज- रासिख डार (0.20 करोड़), अशोक शर्मा (0.55 करोड़), टिम साउदी (1.5 करोड़), उमेश यादव (2 करोड़) के हैं।

मुंबई इंडियंस

रिटेंशन लिस्ट में मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) अभी भी टीम के साथ हैं। इस सीजन में यूवा ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनको 15.25 करोड़ के साथ टीम में जगह मिली। इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़), अनमोलप्रीत सिंह (0.20 करोड़), राहुल बुद्धि (0.20 करोड़), आर्यन जुयाल (0.20 करोड़). वहीं, गेंदबाज बासिल थम्पी (0.30 करोड़), मुरुगन अश्विन (1.60 करोड़), जयदेव उनादकट (1.30 करोड़), मयंक मार्कंडे (0.65 करोड़), टाइमल मिल्स (1.50 करोड़), रिले मेरेडिथ (1 करोड़)ऑलराउंडर- एन तिलक वर्मा (1.70 करोड़), संजय यादव (0.50 करोड़), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), डेनियल सैम्स (2.6 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़), मोहम्मद। अरशद खान (0.20 करोड़), रमनदीप सिंह (0.20 करोड़), ऋतिक शौकीन (0.20 करोड़), अर्जुन तेंदुलकर (0.30 करोड़), फैबियन एलन (0.75 करोड़)

राजस्‍थान रॉयल

राजस्‍थान रॉयल की टीम ने आईपीएल 2022 के दौरान अधिकांश कोटे के 25 में से 24 खिलाड़ी खरीद लिए हैं. यह टीम संजू सैमसन की कप्‍तानी में मैदान में उतरेगी. जो बटलर के अलावा शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी टीम के पास हैं. टीम में 16 भारतीय, 8 विदेशी खिलाड़ी हैं। रिटेंशन लिस्ट में संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) का नाम शामिल था। इनक अलावा शिमरॉन हेटमेयर (8.50 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़), करुण नायर (1.40 करोड़), ध्रुव जुरेल (0.20 करोड़), रस्सी वेन डर डुसेन (1 करोड़)

वहीं, ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़), रियान पराग (3.80 करोड़), अनुनय सिंह (0.20 करोड़), शुभम गढ़वाल (0.20 करोड़), जिमी नीशम (1.5 करोड़)गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़), प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़), युजवेंद्र चहल (6.5 करोड़), केसी करियप्पा (0.30 करोड़), नवदीप सैनी (2.60 करोड़), ओबेद मैककॉय (0.75 करोड़), कुलदीप सेन (0.20 करोड़), तेजस बरोका (0.20 करोड़), कुलदीप यादव (0.20 करोड़), नाथन कूल्टर-नाइल (2 करोड़), डेरिल मिचेल (0.75 करोड़)

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम ने ऑक्शन में 23 खिलाड़ी खरीदे. इससे पहले उसने 2 खिलाड़ी रीटेन भी किए थे. इस तरह से टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी पूरे हो गए हैं. बतौर ओपनर शिखर धवन (8.25 करोड़) के साथ टीम के साथ जुड़ हां। वहीं, जॉनी बेयरस्टो (6.75 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (0.60 करोड़), जितेश शर्मा (0.20 करोड़), भानुका राजपक्षे (0.50 करोड़). शाहरुख खान (9 करोड़), हरप्रीत बराड़ (3.8 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (11.50 करोड़), ओडियन स्मिथ (6 करोड़), राज अंगद बावा (2 करोड़), ऋषि धवन (0.55 करोड़), प्रेरक मांकड़ (0.20 करोड़), रितिक चटर्जी (0.20 करोड़), बलतेज ढांडा (0.20 करोड़), अंश पटेल (0.20 करोड़), अथर्व ताइडे (0.20 करोड़), बे‌नी हॉवेल (0.40 करोड़)गेंदबाज- कैगिसो रबाडा (9.25 करोड़), राहुल चाहर (5.25 करोड़), ईशान पोरेल (0.25 करोड़), संदीप शर्मा (0.50 करोड़), वैभव अरोड़ा (2 करोड़), नाथन एलिस (0.75 करोड़)। इस स्क्वॉड में 18 भारतीय, 7 विदेशी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रिटेंशन लिस्ट में केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) का नाम है। वहीं निकोलस पूरन (10.75 करोड़), प्रियम गर्ग (0.20 करोड़), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), एडन मार्करम (2.6 करोड़), आर समर्थ (0.20 करोड़), विष्णु विनोद (0.50 करोड़), ग्लेन फिलिप्स (1.50 करोड़) है। ऑलराउंडर के रूप में टीम के पास वॉशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), अभिषेक शर्मा (6.5 करोड़), मार्को जेन्सन (4.20 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़), सीन एबॉट (2.40 करोड़), शशांक सिंह (0.20 करोड़), सौरभ दुबे (0.20 करोड़) हैं। गेंदबाज के रूप में टी. नटराजन (4 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), श्रेयस गोपाल (0.75 करोड़), जे सुचित (0.20 करोड़), फजलहक फारूकी (0.50 करोड़) हैं।टीम में 23 हैं जिनमें 15 भारतीय और 8 विदेशी हैं।

इस साल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में ड्राफ्ट किए गए केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़) थे। 21 खिलाड़ियों में क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़), मनन वोहरा (0.20 करोड़), इविन लुईस (2 करोड़) हैं। ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (8.75 करोड़), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़), कुणाल पांड्या (8.25 करोड़), के गौतम (0.90 करोड़), आयुष बडोनी (0.20 करोड़), काइल मेयर्स (0.50 करोड़), करण शर्मा (0.20 करोड़)गेंदबाज- मार्क वुड (7.5 करोड़), अवेश खान (10 करोड़), अंकित राजपूत (0.50 करोड़), दुष्मंता चामीरा (2 करोड़), शाहबाज नदीम (0.50 करोड़), मोहसिन खान (0.20 करोड़), मयंक यादव (0.20 करोड़) टीम में कुल 14 भारतीय, 7 विदेशी हैं।

इस साल की आखरी टीम गुजरात टाइटंस में ड्राफ्ट किए गए हैं हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)। टीम ने बतौर बल्लेबाज जेसन रॉय (2 करोड़), अभिनव सदरंगानी (2.6 करोड़), डेविड मिलर (3 करोड़), रिद्धिमान साहा (1.9 करोड़), मैथ्यू वेड (2.40 करोड़)ऑलराउंडर के रूप में राहुल तेवतिया (9 करोड़), डोमिनिक ड्रेक्स (1.10 करोड़), जयंत यादव (1.70 करोड़), विजय शंकर (1.40 करोड़), दर्शन नालकंडे (0.20 करोड़), गुरकीरत सिंह मान (0.50 करोड़), साई सुदर्शन (0.20 करोड़) को चुना है । बतौर गेंदबाज मोहम्मद शमी (6.25 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (10 करोड़), नूर अहमद (0.30 करोड़), आर साई किशोर (3 करोड़), यश दयाल (3.20 करोड़), अल्जारी जोसेफ (2.40 करोड़), प्रदीप सांगवान (0.20 करोड़), वरुण एरॉन (0.50 करोड़) के साथ टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles