30.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

26 मार्च से होने वाली है IPL की शुरुआत, जानिए सीजन-दर-सीजन किसने मारी बाजी?

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है। आज से ठीक एक महीन बाद यानी 26 मार्च 2022 से IPL के अगले सीजन की शुरुआत होगी। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। सभी टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। लेकिन विजेता तो कोई एक ही होता है। IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, अब तक इसके कुल 14 सीजन हो चुके हैं। हर साल 8 टीमें मैदान पर अपना दम खम दिखाने उतरती थी। कुछ टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहता था, तो कुछ टीमें बहुत कम मुकाबले जीतती थीं, और लीग से बाहर हो जाती थी। अंत में कोई दो टीमें अंतिम खिताब के लिए अपना पुरा जोर लगा देती थीं। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। लेकिन इस साल 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खिताब जीतने उतरेंगी।
ऐसे में आईए जानते हैं कौन सी टीम ने अब तक कितने खिताब जीते हैं।

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने सभी चार टाइटल अपने नाम किए हैं। चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 की IPL ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। उनके अलावा केकेआर ने साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार खिताब अपने नाम किया था।

अब तक कुल 13 टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है, लेकिन अंत तक केवल 8 टीम ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। IPL की सबसे बड़ी टीम है, मुंबई इंडियंस। IPL की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार इस टूर्नामेंट को जीता और एक बार उपविजेता रही है। मुंबई ने साल 2013 में अपना खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद उसने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी टाइटल को अपने नाम किया

यहां देखें पूरी लिस्ट किस टीम ने कितनी बार और किस साल में IPL कि खिताब जीता

Advertisement

  • 2008 राजस्थान रॉयल्स
  • 2009 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
  • 2010 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2011 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2013 मुंबई इंडियंस
  • 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2015 मुंबई इंडियंस
  • 2016 सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2017 मुंबई इंडियंस
  • 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019 मुंबई इंडियंस
  • 2020 मुंबई इंडियंस
  • 2021 चेन्नई सुपर किंग्स

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles