35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

IPL: कभी धोनी को आया मैदान पर गुस्सा तो कभी कीरोन पोलार्ड ने मुंह पर लगाई टेप, जानें IPL के मैदान पर हुई हैं कौन-कौन सी बड़ी लड़ाई

इंडियन प्रीमियर लीग अपने रोमाचक खेल से लेकर अलग-अलग कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहता है। कई बार खेल के मैदान पर झगड़े होते तो नज़र आते ही हैं, लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बड़े होते हैं, कि वो सुर्खियां बनकर निकलते हैं। IPL के पहले सीजन से लेकर इस सीजन तक कई ऐसे बड़े झगड़े हुए हैं, जो हमेशा दर्शकों को याद रह जाते हैं।

IPL 2022: रियान पराग और हर्षल पटेल

इस सीजन में 26 अप्रैल को मैदान पर लड़ाई का माहौल देखने को मिला था। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में पहली पारी के बाद रियान पराग और हर्षल पटेल में बड़ी बहस छीड़ गई। आखिरी ओवर में जब लगातार बाउंड्री पड़ीं, तो हर्षल-रियान में बहस हो गई, इसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स

Advertisement

इसके अलावा आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में नो-बॉल को लेकर बड़ा विवाद हुआ था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कोच प्रवीण आमरे मैदान पर आ गए थे और अंपायर से भिड़ गए थे। इसमें कप्तान Rishabh Pant ने अपने खिलाड़ियों को खेलने से रोक दिया था। जिसके बाद उनके ऊपर भारी जुर्माना लगा था।

विराट कोहली-गौतम गंभीर

आईपीएल 2013 में आरसीबी-केकेआर के मुकाबले के बीच विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद गौतम गंभीर ने जश्न मनाया था, जिसपर विराट कोहली उनसे भिड़ गए थे। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की ओर गुस्से में आगे बढ़े, बाद में अंपायर्स-खिलाड़ियों को रोका।

कीरोन पोलार्ड-मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2014 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान मिचेल स्टार्क ने कीरोन पोलार्ड को बाउंसर मारी थी। जिसके बाद मिचेल स्टार्क ने पोलार्ड का मज़ाक बनाने लगे। इसपर कीरोन पोलार्ड ने मिचेल स्टार्क की तरफ बैट फेंक दिया।

श्रीसंत-हरभजन सिंह

IPL का यह झगड़ा लंबे समय तक चर्चा में रहा था। IPL के पहले सीजन में जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान तब मैच के बाद श्रीसंत-हरभजन में बहस हुई थी। श्रीसंत रोते हुए नज़र आए थे। उनका कहना था कि हरभजन ने उन्हें चांटा मारा है। जिसके बाज हरभजन सिंह पर बैन भी लगाया गया था।

कीरोन पोलार्ड-अंपायर बहस

कीरोन पोलार्ड का यह झगड़ा शायद ही कोई फैन भूला होगा। कीरोन पोलार्ड हमेशा मस्ती में रहते हैं। साल 2019 में जब कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे क्रिस गेल को छेड़ने क कोशिश की। लेकिन अंपायर ने उन्हें टोक दिया, इसके बाद कीरोन पोलार्ड अंपायर से झगड़ने लगे और विरोध दर्ज करवाने के लिए उन्होंने अपने मुंह पर टेप चिपका लिया और इसी करह मैदान में घूमने लगे।

एमएस धोनी-अंपायर बहस

कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले एमएस धोनी भी अपना कूल मैदान पर खोते हुए नज़र आए थे। आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के आखिरी ओवर में नो-बॉल को लेकर विवाद हुआ था। बेन स्टोक्स ने बीमर बॉल डाली, जिसपर अंपायर ने नो-बॉल दी लेकिन लेग-अंपायर से कुछ कन्फ्यूजन हुआ. इसी के बाद एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम से मैदान में आ गए थे और अंपायर से भिड़ गए थे।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles