35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने में है सहायक!

नई दिल्ली: ऑफिस हो या घर हरे-भरे फुलों से भरें पौधे लगाना सभी को पसंद हैं। इस तरह के पौधे अच्छे दिखने के साथ साथ मन को भी सुकून देते हैं। यदि हम घर में इस तरह के पौधे लगाते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है और घर में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन की संभावना भी बढ़ती हैं।

वास्तु के अनुसार घर में फूल वाले पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रजनीगंधा के पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है,जो बेहद सुगंधित होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए रजनीगंधा के पौधे को घर पर लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रजनीगंधा के पौधे से न सिर्फ लाभ प्राप्त होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा

रजनीगंधा का पौधा सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है। इससे घर में बरकत आती है। रजनीगंधा के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ भी होता है।

पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा का पौधा लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की के मार्ग खुलते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है। रजनीगंधा के फूलों की महक और रंग पॉजिटिव माहौल देने वाला माना गया है। कहते हैं कि जिस घर में रजनीगंधा पूर्व या उत्तर दिशा में महकती है, वहां सकारात्मकता बनी रहती है।

Advertisement

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: घर में सुख शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए, इस दिशा में लगाए रजनीगंधा का पौधा, दिखेंगे निरंतर बदलाव!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles