नई दिल्ली: अक्सर आपके साथ कभी ना कभी तो ऐसा हुआ होगा की आपके हाथ से दूध से भरा गिलास फिसल गया हो। यह एक आम बात है अक्सर घरों में बच्चों के हाथ से या हमसे ही कई बार इस तरह की गलती हो जाती है और हम इसे साधारण सी बात मान कर दिमाग से निकाल देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में दूध गिराना अशुभ माना जाता है और इससे आपके साथ कुछ अपशगुन भी हो सकता है।
अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दूध का गिलास गिरना अशुभ होता है और अब कुछ अपशगुन हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में दूध गिरने से क्या नुकसान होते हैं और किस लिए इसे अशुभ माना जाता है इस बारे में जानकारी देंगे।
अगर आपके साथ बार बार ऐसा हो रहा है या फिर हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है तो इसे अपशगुन कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि दूध गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। अगर बार बार दूध गिर रहा है तो घर में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना भी होती है। माना जाता है कि चंद्रमा कमजोर होने पर ऐसा होता है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट भी आ सकता है।
Table of Contents
Advertisement
दूध के अलावा इन चीजों का गिरना भी होता है अशुभ
अनाज
आपको बता दें अनाज को मां अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, मां लक्ष्मी का पसंदीदा अनाज चावल है, अगर आपके हाथ से भी बार-बार अनाज गिर रहा है तो ये अशुभ होता है। इसलिए कभी भी अनाज को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना हो तो बहुत ध्यान से इधर उधर करिए। खाना खाते वक्त भी भोजन कायदे से परोसिये जिससे वो थाली से बाहर न गिरे। खाना खाने के बाद थाली में जूठा अन्न न छोड़ें पहले तो कोशिश करें कि पूरा खा लें और अगर न खा पाएं तो किसी जानवर को दे दें मगर कूड़े में न फेंके।
नमक
यदि आपके हाथ से बार बार नमक छूटकर गिरता है तो इसका मतलब है कि आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। शुक्र कमजोर हो तो धन धान्य में कमी आती है साथ ही वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है। चंद्रमा कमजोर होने से सांस से संबंधित बीमारी हो सकती है।
ये भी पढ़े सपने में बहुत सारे लोगों को देखना होता शुभ और अच्छा संकेत