35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानें मध्य प्रदेश के 55 जिलों के नाम, उनके 10 संभाग और हर जिले का क्षेत्रफल व जनसंख्या!

हमारे भारत देश की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ से भी ज्यादा है। दुनियाभर की जनसंख्या की बात करें तो चीन के बाद दूसरे नंबर पर हमारा भारत देश आता है। वहीं क्षेत्रफल के हिसाब से भारत विश्व में 7 वें स्थान पर है। आज हम इस आर्टिकल में आपको देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी देगें।

मध्य प्रदेश जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और ये देश के मध्य में स्थित है। इस राज्य की स्थापना 1 नंवबर 1956 में हुई थी। मध्य प्रदेश की राजधानी की बात करें तो यहां की कैपिटल भोपाल है और इंदौर सबसे बड़ा शहर है। इस पूरे राज्य का क्षेत्रफल 3,08,252 किलोमीटर है और यहां की जनसंख्या लगभग 8.45 करोड़ है। राज्य में 1,50,93,256 घर मौजूद हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।

सन् 2000 से पहले भारत का सबसे बड़ा राज्य होने का खिताब मध्य प्रदेश के पास था, परंतु इसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दो भागों में बांट दिए गए और आज भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इस आर्टिकल में हम आगे मध्य प्रदेश में जिले कितने और इनकी साक्षारत पर बात करेंगें।

Table of Contents

Advertisement

मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या

वर्तमान में मध्य प्रदेश में 55 जिलें है जिन्हें 10 संभागों में बाटा गया है। बता दें राज्य की स्थापना के दौरान प्रदेश में 43 जिले थे जिसके बाद धीरे धीरे राज्य में नए नए जिलों का गठन हुआ। सन् 2000 से पहले राज्य में 61 जिलें थे, विभाजन के बाद 16 जिले छत्तीसगढ़ में शामिल हो गए और मध्य प्रदेश में 45 ही जिले बचें। इसके बाद सन् 2003 में 3 जिले, सन् 2008 में 2 जिले, सन् 2013 में 1 , सन् 2018 में 1 और सन् 2020 में प्रदेश में 3 नए जिले बनाए गए। वहीं सन् 2021 में मध्य प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 55 है। साथ ही वर्तमान में राज्य की तहसीलों की संख्या 341 है।

मध्य प्रदेश के 55 जिलों के नाम

  1. अनूपपुर
    क्षेत्रफल 3747 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 7,49,237 है।
  2. आगर मालवा
    क्षेत्रफल 2785 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 4,80,000 है।
  3. अलीराजपुर
    क्षेत्रफल 3182 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 7,28,999 है।
  4. अशोकनगर
    क्षेत्रफल 4674 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 8,45,071 है।
  5. इंदौर
    क्षेत्रफल 3898 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 12,41,350 है।
  6. उज्जैन
    क्षेत्रफल 6091 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 6,44,758 है।
  7. उमरिया
    क्षेत्रफल 4062 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 14,58,875 है।
  8. कटनी
    क्षेत्रफल 4947 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 10,25,048 है।
  9. खरगौन
    क्षेत्रफल 8010 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 10,54,905 है।
  10. खंडवा
    क्षेत्रफल 7649 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 12, 92,042 है।
  11. गुना
    क्षेत्रफल 6485 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,10,061 है।
  12. ग्वालियर
    क्षेत्रफल 5465 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 12,41,519 है।
  13. छत्तरपुर
    क्षेत्रफल 8687 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 17,62,375 है।
  14. छिंदवाड़ा
    क्षेत्रफल 11815 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 20,90,922 है।
  15. जबलपुर
    क्षेत्रफल 5210 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 32,76,697 है।
  16. झाबुआ
    क्षेत्रफल 6782 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 24,63,289 है।
  17. टीकमगढ़
    क्षेत्रफल 5055 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 19,86,864 है।
  18. सतना
    क्षेत्रफल 7502 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,11,332 है।
  19. दतिया
    क्षेत्रफल 2694 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 7,86,754 है।
  20. दमोह
    क्षेत्रफल 7306 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 12,64,219 है।
  21. देवास
    क्षेत्रफल 7020 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 15,63,715 है।
  22. धार
    क्षेत्रफल 8153 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 21,85,793 है।
  23. नरसिंहपुर
    क्षेत्रफल 5133 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 8,26,067 है।
  24. नीमच
    क्षेत्रफल 4267 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 10,76,520 है।
  25. पन्ना
    क्षेत्रफल 7135 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,31,597 है।
  26. बड़वानी
    क्षेत्रफल 5432 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,85,881 है।
  27. बालाघाट
    क्षेत्रफल 9229 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 17,01,698 है।
  28. बुरहानपुर
    क्षेत्रफल 3427 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 7,57,847 है।
  29. भिंड
    क्षेत्रफल 4459 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 17,03,005 है।
  30. भोपाल
    क्षेत्रफल 2772 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 23,71,061 है।
  31. मंडला
    क्षेत्रफल 5805 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,40,411 है।
  32. मंदसौर
    क्षेत्रफल 5530 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 19,65,970 है।
  33. मुरैना
    क्षेत्रफल 4991 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 10,91,854 है।
  34. डिंडौरी
    क्षेत्रफल 7427 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 7,04,524 है।
  35. रतलाम
    क्षेत्रफल 4861 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 23,65,106 है।
  36. रीवा
    क्षेत्रफल 6314 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 23,78,458 है।
  37. राजगढ़
    क्षेत्रफल 6143 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 14,55,069 है।
  38. रायसेन
    क्षेत्रफल 8466 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 18,45,814 है।
  39. विदिशा
    क्षेत्रफल 7362 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 18,73,046 है।
  40. सागर
    क्षेत्रफल 10252 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 22,28,935 है।
  41. सिवनी
    क्षेत्रफल 8758 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 10,66,063 है।
  42. सीधी
    क्षेत्रफल 1052 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 11,78,273 है।
  43. सीहोर
    क्षेत्रफल 6578 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 13,79,131 है।
  44. शहडोल
    क्षेत्रफल 6205 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 15,12,681 है।
  45. शिवपुरी
    क्षेत्रफल 10,290 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 11,27,033 है।
  46. श्योपुर
    क्षेत्रफल 6585 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 17,26,050 है।
  47. शाजापुर
    क्षेत्रफल 6196 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 6,87,861 है।
  48. सिंगरौली
    क्षेत्रफल 5672 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 14,45,166 है।
  49. हरदा
    क्षेत्रफल 3339 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 20,30,036 है।
  50. होशंगाबाद
    क्षेत्रफल 6698 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 5,70,465 है।
  51. बैतूल
    क्षेत्रफल 1043 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 15,75,362 है।
  52. निवाड़ी
    क्षेत्रफल 1318 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 4,04,807 है।
  53. मैहर
    क्षेत्रफल 7502 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 358,725 है।
  54. चाचौड़ा
    क्षेत्रफल 1193.18 किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 1,27,398 है।
  55. नागदा
    क्षेत्रफल 120 वर्ग किलो मीटर और यहां की जनसंख्या सन् 2011 के मुताबिक 237,996 है।

मध्य प्रदेश में 10 संभागों के नाम

  1. भोपाल संभाग
  2. जबलपुर संभाग
  3. इंदौर संभाग
  4. ग्वालियर संभाग
  5. सागर संभाग
  6. उज्जैन संभाग
  7. शहडोल संभाग
  8. चंबल संभाग
  9. रीवा संभाग
  10. होशंगाबाद / नर्मदापुरम संभाग

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला जिला

यदि हम मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम छिंदवाड़ा का आता है जिसका कुल क्षेत्रफल 11815 किलोमीटर है। यह अकेला ही मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 3.85% है।

मध्य प्रदेश में सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला

क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला भोपाल है जिसका कुल क्षेत्रफल 2772 किलोमीटर है। भोपाल मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 0.9% है।

मध्य प्रदेश में गांवों की संख्या

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश के 52 जिलों के अंतर्गत 51,527 गांव आते हैं। 2011 में की गई जनगणना के मुताबिक, राज्य का सबसे बड़ा गांव लालरिया है और इस गांव में 1792 परिवार हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़े कुछ FAQ

Q1. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
Ans: छिंदवाड़ा जिला

Q2. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग कौन सा है?
Ans: जबलपुर

Q3. मध्य प्रदेश में कितने संभाग है?
Ans: 10

Q4. मध्य प्रदेश का सबसे छोटा संभाग कौन सा है?
Ans: होशंगाबाद

Q5. मध्य प्रदेश में कुल गांव की संख्या कितनी है?
Ans: 51527

Q6. मध्य प्रदेश में तहसीलों की संख्या?
Ans: 341

ये भी पढ़े – 2022 के अनुसार आखिर बिहार में कितने जिले है, विस्तार से यहां जाने ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles