32.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए क्यों फ्लाइट में गुलशन ग्रोवर को देख कर डर गई थी एयर होस्टेस, कह दी थी ये बात ?

बॉलीवुड का एक दौर था जब हिरो से ज्यादा विलेन का दबदबा हुआ करता था। इन्हीं विलेन में एक नाम बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर का भी था। गुलशन ग्रोवर अपने रोल को इतनी बखूबी से निभाते थे कि लोग उनसे सच में विलेन समझने लगे थे।

अगर बात गुलशन ग्रोवर की करें तो वो अपने द्वारा निभाए जाने वाले हर एक किरदार में जान डाल देते थे। ऐसा बताया जाता है कि गुलशन ग्रोवर को लोग सच में खलनायक समझते थे और महिलाएं तो उन्हें देखकर ही अपना रास्ता बदल लेती थी।

उनके इस विलेन अवतार की वजह से एक बार गुलशन कुमार के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे आज भी वह याद कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इसका खुलासा खुद गुलशन ग्रोवर ने भी एक बार किया था। अब यह क्या किस्सा था आइए जानते है।

फ्लाइट में गुलशन कुमार को देख डरी एयर होस्टेस ?

दरअसल, एक इंटरव्यू में इस किस्से पर बात करते हुए गुलशन ग्रोवर ने कहा था कि एक बार उन्हें किसी काम से कहीं जाना था और इसके लिए उन्होंने एक फ्लाइट की टिकट बुक करी लेकिन जब तक वह टिकट बुक कराते सभी टिकट फुल हो चुकी थी।

Advertisement

इसके बाद उन्हें फ्लाइट में एक लास्ट की सीट मिली ये सीट एक बेंच की तरह होती है और इस सीट को आपको एयर होस्टेस के साथ साझा करना पड़ता है। लेकिन जाना जरूरी था तो उन्होंने ये सीट बुक कर ली।

अब वक्त था गुलशन ग्रोवर के फ्लाइट में सवार होने का तो गुलशन ग्रोवर फ्लाइट में चढ़े और अपनी सीट पर बैठ गए। इसके बाद जब एयर होस्टेस वहां आई और उसने अपनी सीट पर गुलशन ग्रोवर को देखा तो वह डर गई और वहां बैठने से मना करने लगी।

इसके बाद फ्लाइट में एक अफरा-तफरी का माहौल हो गया और प्लेन की उड़ान में देरी होने लगी। इसपर जब गुलशन ग्रोवर ने प्लेन के स्टाफ से पूछा कि लेट क्यों हो रहा है। तो उन्हें सामने से जवाब मिला कि प्लेन की एयर होस्टेस आपके साथ बैठने से मना कर रही है और यही देरी का कारण है।

हालांकि ऐसा गुलशन ग्रोवर के लिए नया नहीं था वह कई बार अपने विलेन के किरदार को लेकर ऐसी चुनौतियों से गुजर चुके थे। अब चलिए जब किस्सों का दौर शुरू ही हुआ है। तो हम आपको उनका एक और किस्सा सुनाते है।

वीजा देने से किया इंकार ?

गुलशन ग्रोवर बताते है कि एक बार उन्हें मोरक्को जाना था लेकिन उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया गया। इसपर जब गुलशन ग्रोवर ने जाकर वीजा ऑफिसर से वजह पूछी तो उन्हें सामने से जवाब मिला कि आपने फिल्म में शाहरूख खान की पिटाई की थी।

इसलिए आपको वीजा नहीं दिया जाएगा। इसके बाद गुलशन ग्रोवर ने उस ऑफिसर को समझाया कि वह पिटाई केवल फिल्म के लिए ही थी। वह असल जिंदगी में ऐसे नहीं है और शाहरूख खान तो उनके दोस्त भी है। तब जाकर गुलशन ग्रोवर को वीजा दिया गया।

ये भी पढ़े – आदिपुरुष: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रिलीज होगा प्रभास की “आदिपुरुष” का टीज़र

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles