फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी के कई चाहने वाले थे। आज से 26 साल पहले फिल्मों कदम रखते ही उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। उन्होंने अपनी सुंदरता और एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना ली थी। फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनके किरदार को इतना पसंद किया गया था, जिसके बाद से उनके करियर में चार चांद लग गए। सभी उन्हें अपनी फिल्मों मे लेना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की थीं। इतने सालों बाद वो एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। मंदाकिनी अपने म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से कमबैक कर रही हैं। गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मंदाकिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। उनको लाखों चाहने वालों के बीच में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम ज़ोरो से सामने आया था।
मंदाकिनी के नाम के साथ दाऊद का नाम आज भी जोड़ा जाता है। बात 1995 की है, जब मंदाकिनी को पहली बार दाऊद के साथ देखा गया था। उन दिनो दाऊद के साथ दुबई के एक स्टेडियम में क्रिकेट देखते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी। तस्वीर के वायरल होते ही फिल्मी जगत में दोनों के अफेयर की बातें फैलने लगी। इस बात के फैलते ही मंदाकिनी पर आरोप भी लगने लगे कि उनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है।
वहीं दूसरी तरफ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और भारत के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम का उन दिनो बॉलीवुड पर भी बड़ा कबज़ा था। उन्हें कई बार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के साथ भी देखा गया था। कहा जाता है कि दाऊद मंदाकिनी के प्यार में इस तरह पड़े हुए थे कि उन्हें फिल्में दिलाने के लिए वो मेकर्स को धमकाने लगा था। लेकिन जब से मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ने लगा और दाऊद इब्राहिम के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के लगी तो निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उनका करियर खत्म हो गया।
आपको बता दें कि 1994 के मुंबई बम धमाकों में दाऊद का नाम था और उसके अगले ही साल उसका नाम मंदाकिनी के साथ जुड़ने लगा। हालांकि दोनों के रिश्ते के बारे में जब ख़बरें फैली तो उन्होंने इस बात से साफ मना कर दिया। मंदाकिनी ने दाऊद के साथ अपने रिश्तों की बात को कभी कबूल नहीं किया। इसके बाद साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड छोड़ दिया और मोंक रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। अब वह फिर से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में हैं।
Advertisement