37.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

जम्मू-कश्मीर: डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत और 10 घायल!

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में गुरुवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस के डोडा के पास खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना सुरक्षाबलों तक पहुंचाई। इसके तुरंत बाद सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। जवान खाई में उतरे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वाहन में यात्रा कर रहे दस यात्रियों के मारे जाने और दस से बारह लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को बचाने का कार्य जारी है।

वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर में डोडा के पास सड़क दुर्घटना से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PM मोदी ने कहा कि हादसे में जान गवांने वालों को परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। LG जम्मू और कश्मीर के कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत और घायलों को मेडिकल सहायता देने का निर्देश दिया है। LG के विवेकाधीन कोष से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों 1 लाख रुपए तत्काल राहत के रूप में दिए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles