Advertisement

जॉर्डन के प्रिंस ने बुल्गारिया की राजकुमारी से की दूसरी शादी, द रॉयल हाशिमेट कोर्ट ने दी जानकारी

0
2246
Prince of Jordan married the Princess of Bulgaria

जॉर्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय के चचेरे भाई प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद ने बुल्गारिया की राजकुमारी मरियम से शादी कर ली है। दोनों की ये दूसरी शादी है। इस शादी ने सभी को चौंका दिया है। ये शादी एक प्राइवेट फंक्शन में हुई है। जहां दोनों ने एक दूसरे को जिंदगी भर का हमसफर चुना है। इस समारोह में किंग अब्दुल्ला भी शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि दोनों का नाम कभी भी एक दूसरे के साथ नहीं जोडा गया। ना ही दोनों को एक साथ कभी देखा गया है। यहीं कारण है कि प्रिंस गाजी की मरियम से शादी चौंकाने वाली है। इस शादी की जानकारी जॉर्डन के द रॉयल हाशिमेट कोर्ट ने दी है। इस जानकारी को सार्वजनिक करते हुए द रॉयल हाशिमेट कोर्ट ने नए जोड़े को शुभकामनाएं भी दी है।

द रॉयल हाशिमेट कोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रिंस गाजी और मरियम की शादी जॉर्डन किंग के सामने समपन्न हुई है। इस शादी में राजशाही परिवार के अन्य सदस्य प्रिंस अल एहसन, प्रिंस तलाल आदि भी शामिल हुए है।

BEGLOBAL

द रॉयल हाशिमेट कोर्ट ने प्रिंस गाजी और राजकुमारी मरियम को शादी की बहुत शुभकामनाएं दी है और कहा है कि दोनों जीवन भर एक दूसरे के साथ हमेशा खुश रहे। कोर्ट इस शादी का एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें प्रिंस गाजी और राजकुमारी मरियम, किंग अब्दुल्ला के साथ दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि मरियम एक बड़े स्पेनिश परिवार में जन्मी हैं। बुल्गारिया के प्रिंस कर्दम के साथ उनकी पहली शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस बॉरिस और प्रिंस बेल्ट्रन हैं। हालांकि साल 2015 में प्रिंस कर्दम की मौत हो गई। प्रिंस कर्दम की मौत के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस बॉरिस को बुल्गारिया का उत्तराधिकारी बनाया गया था।

ये भी पढ़े – अगर आपके पास भी है ये वाला 5 रुपए का नोट, तो आप बन सकते है लखपति, जानिए कैसे ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here