39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

OTT Platform पर जल्द आने वाला है कंगना का शो ‘लॉकअप’, आइए जानते हैं कौन- कौन से सेलेब्स इस शो का बन सकते हैं हिस्सा

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। उनको पूरी इंडस्ट्री में किसी का डर नहीं रहता। एक बार फिर वो चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका को विवादित बयान नहीं है। इस बार वो जल्द ही अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं। 16 फरवरी को कंगना के इस शो का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद से ही यह शो बेहद चर्चा में है। कंगना के इस शो का नाम ‘लॉकअप: बैडएस जेल अत्याचारी खेल’ है।

आपको बता दें कि कंगना का यह शो 27 फरवरी से Alt Balaji और MX Player पर स्ट्रीम होने वाला है, जिसमें 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी शामिल होगें। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से इस बात पर नज़र बनी हुई है कि इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होंगे। फाइनल और कंफर्म लिस्ट का पता तो शो के आने के बाद ही चलेगा, लेकिन यहां उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो कंगना के इस रियलिटी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

शहनाज गिल-

रियलिटी शो Bigg Boss के जरिए सबके दिल में एक अलग जगह बनाने वाली शहनाज गिल इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों के अनुसार शहनाज गिल ने इस शो के लिए हामी भर दी है। हालांकि अभी तक शहनाज या शो के मेकर्स ने इस बात को कंफर्म नहीं किया।

Advertisement

उर्फी जावेदा-

अपनी बोल्डनेस और फैशन के चलते उर्फी जावेदा अक्सप चर्चा में रहती हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उर्फी कंगना के इस शो में नजर आ सकती हैं।

श्वेता त्रिपाठी-

Bigg Boss Winner और सबकी चहेती श्वेता त्रिपाठी भी इस शो मे नज़र आ सकती है। हाल ही श्वेता त्रिपाठी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते एक बार फिर चर्चा में आई थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि श्वेता भी कंगना के इस शो में नजर आ सकती हैं।

पूनम पांडे-

सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल नामों में से एक पूनम पांडे भी कंगना के इस शो पर नजर आ सकती हैं।

प्रतीक सहजपाल-

Bigg Boss 15 और Bigg Boss Ott के सबसे चहेते प्रतीक सहजपाल भी इस शो में आ सकते हैं। Bigg Boss में उनका खेल काफी अच्छा था जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। ऐसे में प्रतीक के फैंस उन्हें एक बार फिर रियलिटी शो में देखना चाहते हैं। यही वजह है कि प्रतीक सहजपाल को कंगना के शो में नजर आ सकते हैं।

अवनीत कौर-

अवनीत कौर को आपने कई बार टीवी सीरियल में देखा होगा। इन दिनों अवनीत की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार अवनीत भी कंगना के लॉकअप का हिस्सा हो सकती हैं। अवनीत के अलावा अनुष्का सेन और मिस्टर फैजू के भी इस शो में नजर आने के आसार बताए जा रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने लॉकअप शो में नजर आने वाली खबर को अफवाह बता दिया है।

कंगना के इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक रिवील नहीं किए गए हैं। ऐसे में फैंस को इस शो में आने वाले सेलेब्स का बेसब्री से इंतजार है। इनके अलावा आदित्य सिंह राजपूत, ईशान सेहगल, मीशा अय्यर, ओम स्वामी, बसीर अली, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति और मानव गोहिल जैसे कई बड़े सेलेब्स इस शो में नज़र आ सकते हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles