35.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
Recommended By- BEdigitech

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की वीडियो हुई वायरल, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के सवाल पर भड़के हुए नजर आए केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस समेत कई लोगों ने साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर लोग केशव प्रसाद मौर्य पर खूब निशाना साध रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पत्रकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो केशव प्रसाद मौर्य अचानक भड़क गए और पत्रकार को चलो हटो कहते हुए वहां से निकल गए। बता दें कि, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी और यूपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
इस वीडियो को साझा करते हुए यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, “महंगाई के सवाल से भागिए मत केशव प्रसाद मौर्य जी। जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है। जवाब तो देना होगा। जनता को बताईये कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है?”

वहीं कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने लिखा कि, “महंगाई से इनको भी डर लगता है!”

इस पर समाजवादी पार्टी ने भी एक टिप्पणी करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, “पत्रकार ने महंगाई पर सवाल क्या पूछ लिया, उप मुख्यमंत्री तो क्रोधित हो गए! उप मुख्यमंत्री जी आपको सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा क्योंकि 2017 में आप महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। आपकी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। 2022 में जनता BJP का सफाया कर देगी।”

वहीं सपा नेता आशीष यादव ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, “नफ़रत फैलाने के लिए हैं बहुत बोलते हैं, महंगाई के सवाल पर भगा देते हैं। जनहित के मुद्दों पर भाजपा का “भागता परिवार”!”

Advertisement

बताते चलें कि, पिछले काफी समय से देश में मंहगाई कम होने का नाम नहीं ले रही और पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान चूम रही है, ऐसे में कांग्रेस को लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देखा जा रहा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles