28.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए बॉलीवुड की उन खूबसूरत हसीनाओं के बारे में जिन्होंने अब तक नहीं की शादी

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने कुछ आदतों, अपने कुछ कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार वो अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड में शादियां भी चर्चा में रहती हैं। शादी जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। शादी, उसके बाद परिवार ये हर किसी के जीवन में एक बार आता ही आता है। लेकिन, सलमान खान लेकर रेखा तक कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक शादी नहीं की। कई स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरीं तो कुछ सिंगल रहने के कारण चर्चा में रहे। आइए जानें ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर हो गई है, मगर उन्होंने आज तक शादी नहीं की।

रेखा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का। अपने अफेयर से लेकर शादी तक वो हमेशा चर्चा में रहती है। रेखा का नाम अमिताभ बच्चन और पाकिस्तानी क्रिकेटर Imran Khan से भी जुड़ चुका है। अमिताभ को लेकर आज भी रेखा से कई सवाल किए जाते हैं। कई बार उन्होंने खुद अमिताभ बच्चन के नाम पर मोहर लगाई है। रेखा का उनके प्रति प्यार और सम्मान हमेशा झलका।

रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली और उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। इसके अलावा रेखा और विनोद मेहरा की शादी के भी चर्चे रहे। वो हैं ही इतनी खूबसूरत की 67 साल की उम्र में भी किसी का भी दिल उनपर आ जाए। लेकिन उन्होंने इतने साल बाद भी शादी नहीं की।

Advertisement

दीप्ति नवल

एक्ट्रेस, डायरेक्टर और राइटर दीप्ति नवल भी सिंगल हैं। अपने जमाने में वो एक कमाल की खूबसूरत अदाकारा रहा चुकी हैं। दीप्ति नवल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1978 में फिल्म ‘जुनून’ से किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया की उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। उनकी उम्र लगभग 70 साल की ह गई है, एक्ट्रेस ने प्रकाश झा से 1985 में शादी की थी। हालांकि 17 साल साथ रहने के बाद 2002 में दोनों अलग हो गए थे। तब से वही सिंगल ही हैं।

सिमी गरेवाल

आपने ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी गरेवाल की फिल्म ‘कर्ज’ तो देखी होगी। उस फिल्म में सिमी ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था। आपको बता दें कि सिमी गरेवाल
अपने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 70 साल की सिमी अपने टॉक शो ‘रेंडवुज विद सिमी ग्रेवाल’ के लिए काफी चर्चित रही हैं। शुरुआत में वो एक रिश्ते में थी लेकिन वह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। वह सिंगल हैं और एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।

संगीता बिजलानी

साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने Miss India जीतने के 7-8 साल बाद अपना फिल्मी करियर शुरू किया। उनको स्क्रीन पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। संगीता का नाम अभिनेता सलमान खान से जुड़ा था, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। लेकिन यह शादी भी साल 2010 में खत्म हो गई। उसके बाद में वो आज भी सिंगल हैं।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया ने केवल 14 साल की उम्र में ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया था। डिंपल का नाम मशहूर एक्टर राजेश खन्ना से भी जुड़ा है। 18 साल की उम्र में उन्होंने शादी भी कर ली। ट्विंकल और रिंकी खन्ना के जन्म के बाद दोनों का तलाक हो गया। उनकी तलाक की वजह बताई जाती है कि  शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन काका इसके खिलाफ थे। बाद में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। उनका नाम सनी देओल से भी जुड़ा मगर सच कभी सामने नहीं आया। डिंपल कपाड़िया आज भी वैसे ही गॉर्जियस और हैप्पी सिंगल हैं।

इनके अलावा रीना रॉय, करिशमा कपूर, सुशमिता सेन जैसे कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की, या बाद में उनका लाक हो गया।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles