29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें इस बार के IPL में डेब्यू करने वाले 5 सबसे बड़े खिलाड़ियों के बारे में

इस बार IPL में 8 की जगह 10 टीमें खेल रही हैं। ऐसे में इस साल नए खिलाड़ियों को भी इन टीमों का हिस्सा बनने का मौका मिला है। सभी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं। यहां जानें इस साल IPL में अपना डेब्यू करने वाले 5 सबसे अच्छे खिलाड़ियों के बारे में।

डेवाल्ड ब्रेविस:

साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने इस साल IPL के जरिए अपना डेब्यू किया है। ब्रेविस एक शानदार बल्लेबाज हैं। आईपीएल की नीलामी में 18 साल के इस बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा। उनके रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो ब्रेविस ने इस साल के आईसीसी अंडर 19 World Cup में सबसे ज्यादा 506 रन बनाए अपने इस रिकॉर्ड के बाद उन्होंने शिखर धवन के 505 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ब्रेविस लेग स्पिनर भी हैं और उन्होंने अपने करियर में 7 विकेट भी चटकाए हैं।

राजवर्धन हंगरगेकर:

Advertisement

ऑलराउंडर खिलाड़ी राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खरीदा है।हंगरगेकर ने इस साल विंडीज में हुए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप टूर्नामेंट में कमाल दिखाया था।

यश ढुल :

19 वर्षीय यश ढुल इन दिनों बड़ी चर्चा में हैं। यश ढुल ने भारत को पांच बार ICC अंडर 19 विश्वकपल का खिताब दिलाने में मदद की है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ढुल ने रणजी ट्रॉफी में दो शतक लगाकर कमाल दिखाया था। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने 8 वनडे में 281 रन बनाए हैं।

अभिनव मनोहर:

कर्नाटक के 27 वर्षीय खिलाड़ी को उनके तेज शॉट के लिए जाना जाता है। इसबल्लेबाज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। अभिनव ने पिछले साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

रोवमन पॉवेल:

जमैका के बैटर रोवमन पॉवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने इस साल जनवरी में इंग्लैंड केखिलाफ अपना पहली टी 20 में शतक लगाया था। पॉवेल का बेस प्राइज 75 लाख था, लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles