24.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होनें बिग बॉस शो खत्म होने के बाद रचाई शादी। आइए जानते हैं इन कपल्स के बारे में।

टेलीविजन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की शुरूआत साल 2006 में हुई थी। इस शो के 15 सीजन पूरे हो चुके हैं। हर सीजन में कुछ नया देखने को मिलता है। शो में झगड़े, खेल सब देखने को मिलता है। शो में कई लव स्टोरी बनती है कुछ रिश्ते दूर तक जाते हैं तो कुछ बीच में ही खत्म हो जाते हैं। इस शो ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। इस शो ने रिकॉर्डतोड़ टीआरपी हासिल की। जहां इस सीजन में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का प्यार देखने को मिला वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में ईशान और मायशा भी अपने प्यार को सबके सामने कबुल कर चुके हैं। इससे पहले भी हर सीजन में कई कपल आए जिन्होंने एक दूसरे का प्यार कबूल किया। अक्सर कहा जाता है कि बिग बॉस के रिश्ते बस शो तक ही रह जाते हैं। लेकिन बिग बॉस शो में ऐसे कई रिश्ते बनें, जिन्होनें इन बातों को गलत साबित किया है। कई कपल ने शो के बाद शादी भी कर ली। आइए जानते हैं इन कपल्स के बारे में।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

प्रिंस नरूला ने 4 रियलिटी शो में जीत हासिल की है। उन्होनें बिग बॉस सीजन 9 में भी जीत हासिल की थी। इस सीजन के दौरान प्रिंस नरूला को युविका चौधरी से प्यार हुआ था। उनकी लव स्टोरी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वे पहले इकलौते ऐसे कपल हैं, जिन्होंने शो के बाद शादी की। इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

रोशेल राव और कैथ सेकुरा

Advertisement

बिग बॉस सीजन 9 के ही कंटेस्टेंट में रोशेल राव और कैथ सेकुरा का भी नाम शामिल है। बिग बॉस शो के दौरान इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। ये दोनों कपल बिग बॉस सीजन 9 के सबसे चर्चित और हॉट कपल्स में से एक थे। साल 2018 में इस कपल ने अपने प्यार को शादी में तब्दील कर दिया था। बिग बॉस शो के बाद रोशेल राव और कैथ सेकुरा ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर भाग लिया था।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

एक्ट्रेस और मॉडल किश्वर मर्चेंट ने कई सीरियल काम किया है। इसके अलावा साल 2015 में ये बिग बॉस 9 में एक कंटेस्ट के रूप में नज़र आई थी। इस शो में सुयश राय से उनकी नजदीकियां बढ़ी थी। यह दोनों ही पहले साल 2011 में एक-दूसरे से मिल चुके थे। इसके बाद शो खत्म होने के अगले साल 2016 में ये दोनों कपल शादी के बंधन में बंध गए थे। साथ ही कुछ समय पहले किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता-पिता भी बन चुके हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles