29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें उन फिल्मों के बारे में जिनके ऊपर हुआ था विवाद

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसके बारे में अलग-अलग बातें भी कर रहे हैं। कई जगहों पर इस फिल्म को Tax Free कर दिया गया है। तो वहीं, केजरीवाल का कहना है, Tac Free क्यों करें ? फिल्म को Youtube पर डाल दो फ्री होजाएगी। इस फिल्म के पीछे भी काफी हंगामें हुए हैं। लॉकडाउन के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहली ऐसी फिल्म हैं, जिसने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को दिखाया गया है। इस फिल्म में कुछ सीन ऐसे हैं, जिनको देखते ही लोगों के रोंगट खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन नए बवाल हो रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की वजह से विवाद खड़ा हुआ है। आइए जानें ऐसी फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी ने चारों तरफ हंगामा मचा दिया। इन फिल्मों को आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

आरक्षण

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरक्षण’ ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के जरिए लोगों की नसों में घुसी गयी था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी, प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में आरक्षण, अधिकारों के बारे में ज्यादा बात की गई है। इस फिल्म को कई राज्यों में बैन तक कर दिया गया था। ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

फिराक

Advertisement

साल 2002 में नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म गुजरात दंगों पर आधारित है। इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। यह फिल्म गुजरात दंगों पर है, इसी वजह से फिल्म को गुजरात में बैन कर दिया गया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव, शाहाना गोस्वामी और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे।

परजानिया

गुजरात दंगों पर आधारित दूसरी फिल्म ‘परजानिया’ की कहानी एक लड़के के आस-पास घूमती नजर आती है, जो दंगों के दौरान खो जाता है। इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर ये फिल्म मौजूद है।

मैन बिहाइंड द सन

फिल्म ‘मैन बिहाइंड द सन’ की कहानी जापानी सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म में चीनी और रूसी कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है।

बैंडिट क्वीन

फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ एक सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म को फूलन देवी के जीवन पर बनाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि, कैसे एक महिला डकैत बन जाती है। इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इनके अलावा, फिल्म में निर्मल पांडे, गजराज राव, सौरभ शुक्ला, मनोज बाजपेयी, रघुबीर यादव जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन शेखर गुप्ता ने किया था।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles