29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें कपूर खानदान की उन महिलाओं के बारे में जो लाइमलाइट से रहती हैं बहुत दूर

बॉलीवुड में सबसे बड़ा नाम और परिवार कपूर खानदान का है। कपूर खानदान को बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली भी कहा जाता है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणवीर कपूर तक परिवार की 5 पीढ़ियां एंटरटेनमेंट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इस खानदान में हर कोई फिल्मी दुनिया से किसी न किसी तरह जुड़ा हुआ है। लेकिन इस खानदान से जुड़े ऐसे लोग भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। कपूर परिवार में कई ऐसी बहुएं हैं जो बाकियों की तरह ज्यादा फेमस नहीं हैं।

  • रामसरणी मेहरा कपूर

पृथ्वीराज कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी रामसरणी मेहरा कपूर कभी लाइमलाइट का हिस्सा नहीं रहीं। पृथ्वीराज कपूर की शादी 15 साल की उम्र में ही रामसरणी मेहरा कपूर से हो गई थी। इनकी शादी 1923 में हुई थी। पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी के सिर्फ तीन बेटे और एक बेटी लेकिन रविंदर कपूर और देवेंद्र कपूर भी इन दोनों के ही बेटे थे जिनकी बचपन में ही मौत हो गई थी।

  • कृष्णा मल्होत्रा कपूर

कृष्णा मल्होत्रा कपूर उस जमाने में भी काफी फैशनेबल और सशक्त महिला थीं। उनके बच्चे रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर और दो बेटियों रीमा जैन और ऋतु नंदा की थे। ऋषि कपूर की बायोग्राफी में लिखा है कि एक बार राज कपूर के अफेयर से गुस्सा होकर कृष्णा मल्होत्रा कपूर, ऋषि कपूर को लेकर होटल शिफ्ट हो गई थीं। राज कपूर के बहुत मनाने के बाद वो वापस आई थीं। कृष्णा की शादी भी 16 साल की उम्र में ही हो गई थी। उनकी मौत 2018 में कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी।

  • आरती सबरवाल

आरती सबरवाल काफी फेमस पर्सनालिटी हैं और वो आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनर भी हैं। वो फिल्मी जगत से काफी दूर रहती हैं। वो राजीव कपूप की एक्स वाइफ हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। 2003 में शादी के दो साल बाद दोनों के बीच आपसी सहमती से तलाक हो गया।

Advertisement

  • शीना सिप्पी

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की पत्नी और रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी एक बहुचर्चित फोटोग्राफर हैं। कुणाल और शीना की शादी के बाद दो बच्चे हुए पृथ्वीराज कपूर और शायरा कपूर, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। वो एक्टिंग से दूर रहती हैं। उन्होंने फोटोग्राफी की दुनिया में अपना नाम कमाया। उन्हें न्यू यॉर्क फेस्टिवल में बुक डिजाइन के लिए वर्ल्ड गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। ये अवॉर्ड उन्हें उनकी पहली ही किताब ‘लाइट कैमरा मसाला’ के लिए मिला था।

  • लॉर्ना टार्लिंग कपूर

करण कपूर की पूर्व पत्नी लॉर्ना टार्लिंग कपूर बहुचर्चित मॉडल थीं। करण कपूर और लॉर्ना लंबे समय तक साथ रहे और उनके दो बच्चे हैं बेटी आलिया कपूर और बेटा जैक कपूर। करण लंदन में अपनी फोटोग्राफी की कंपनी चलाते हैं और लॉर्ना से अलग हो चुके हैं। वैसे पहले तो लॉर्ना मॉडलिंग किया करती थीं, लेकिन अब वो क्या कर रही हैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

  • जैनिफर कंडिल

शशि कपूर की पत्नी जैनिफर भी एक थिएटर आर्टिस्ट थीं। 1956 में मुलाकात के बाद 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी। जैनिफर के घर वाले शुरूआत में इनके खिलाफ थे लेकिन बाद में वो मान गए थे। जैनिफर और शशि कपूर ने साथ में कुछ फिल्में भी की थीं। 1982 में टर्मिनल कोलोन कैंसर हो गया था और 1984 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

  • नीला देवी कपूर

शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी कपूर, पहली पत्नी गीता बाली की तरह ही एक्ट्रेस नहीं थीं। नीला देवी के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनकी और शम्मी कपूर की शादी की बात चल रही थी तो एक रात पहले शम्मी कपूर ने उन्हें फोन कर अपने अफेयर्स के बारे में भी बताया था। नीला देवी ने शम्मी कपूर से शादी के बाद उनके परिवार को ही अपना परिवार बना लिया। उन्होंने कंचन कपूर और आदित्य राज कपूर को ही अपना सब कुछ मान लिया और उनके उनके बुरे वक्त में उनका काफी साथ दिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles