37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने एक गाने के लिए करोड़ो में किए पैसे खर्च

भारतीय फिल्मों में संगीत का एक अलग ही मजा है। बहुत कम ऐसी मूवी है, जिसमें गान नहीं होते। गाने ऐसे होते हैं, कि लोग अक्सर अपने जीवन से उन्हें जोड़ लेते हैं। फिल्मों में एक से बढ़ कर एक गाने हैं। वहीं, हमारी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सिंगर हैं। पिछले कुछ सालों में तो आइटम सॉन्ग का भी चलन काफी बढ़ा है। ऐसे कई सॉन्गस हैं, जिन्होंने एक नया ही रिकॉर्ड कायम किया है। कभी-कभी फिल्म फ्लॉप हो जाती है, लेकिन गाने सुपरहिट हो जाते हैं। कई गानें तो ऐसे हैं जिनका बजट करोड़ो में हैं। जानें ऐसे ही कुछ गानों के बारे में। अगर बॉलीवुड में सबसे महंगे गाने कीमत की बात करें तो कर्इ फिल्म स्टार की फीस के बराबर एक गाने पर खर्चा आ जाता है।

अजीम-ओ-शान-शहंशाह

साल 2008 में रिलीज हुई ‘जोधा अकबर’ ने सबके दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। इस फिल्म का गाना ‘अजीम-ओ-शान-शहंशाह’ के लिए प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर ने 2.5 करोड़ रुपए खर्च कर डाले थे। इस गाने की पूरी शूटिंग 15 दिन में पूरी हुई थी।

ठा करके

Advertisement

गोलमाल रिटर्न का पॉपुलर गाना ‘ठा करके’ में रोहित शेट्टी ने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च कर डाले थे। इस गाने को पिक्चराइज करने के लिए 1000 डांसर्स और 180 फाइटर्स का इस्तेमाल किया गया था।

मलंग

फिल्म धूम से लेकर धूम-3 तक ने कमार्इ के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। लेकिन क्या आपको पता है कि धूम-3 एक गाने को बनाने में आदित्य चोपड़ा ने पांच करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। आमीर खान और कटरीना कैफ की फिल्म का मलंग गाने में इंटरनेशनल डांसर्स और ट्रेनर्स का इस्तेमाल किया गया था। इस गाने में भी कई पैसे लग गए थे।

पार्टी ऑल नाइट

अक्षय कुमार की इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। लेकिन मूवी का सॉन्ग पार्टी ऑल नाइट उस समय का फेवरेट डीजे सॉन्ग था। इस डांस नंबर में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार दोनों नजर आए थे। कथित तौर पर इस सॉन्ग को 6 करोड़ रुपये के बजट पर शूट किया गया था। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी। इसमें बैकग्राउंड डांसर के रूप में करीब 600 विदेशी मॉडल भी शामिल थे।

ऊ अंतावा – पुष्पा

अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा को लोगो ने काफी पसंद किया है और अब लोगों को उनके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का सॉन्ग ऊ अंतावा इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को बनने के लिए भी काफी पसंद की थी। इस बाने के लिए एक्ट्रेस ने 5 करोड़ लिए थे।

इसके अलावा छम्मक छल्लो, रोबोट का किलिमंजारो, राम चाहे लीला जैसे कई ऐसी फिल्में है, जिन्होंने काफी पैसे लिए हैं और दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया है।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles