36.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जाने मूली को खाने का सही तरीका, नहीं तो हो सकती है कई परेशानियां ?

सेहत के लिहाज से मूली को बहुत ही अच्छा माना जाता है और मूली के सेवन को लेकर ऐसा कहा जाता है कि अगर मूली का सेवन किया जाए तो इससे हमें मजबूत इम्यून सिस्टम मिलता है। इसके अलावा मूली के सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

इन्हीं फायदों को देखते हुए मूली के सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन कई लोगों का मानना होता है कि मूली ठंडी होती है जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई लोग तो मूली का सेवन इसलिए नहीं करते क्योंकि वह मानते है कि मूली गैस की समस्या को बढ़ावा देती है।

लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है और मूली का सेवन हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है या नुकसानदायक या फिर मूली के सेवन का सही तरीका क्या होता है। इसी के बारे में आज हम जानेंगे, तो आइए शुरू करते है।

मूली के सेवन का सही तरीका ?

Advertisement

इससे पहले कि हम शुरूआत करें आइए यह जान लेते है कि आखिर मूली के सेवन का सही तरीका कौनसा होता है। तो मूली को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसी के कारण पेट में गैस बनती है।

अगर सही समय की बात करें तो इसे नाश्ते के बाद और दोपहर के भोजन के बीच में खाना चाहिए या फिर आप इसका सेवन दोपहर के भोजन और रात के भोजन के बीच सलाद के रूप में कर सकते है।

इसके अलावा आपका यह जानना भी जरूरी है कि कभी भी आप कच्ची सब्जियों का सेवन भोजन के साथ ना करें क्योंकि कच्ची सब्जियों का भोजन के साथ सेवन करने से हमारे पाचनतंत्र पर बहुत दबाव पड़ता है जो कि हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता।

मूली खाने का सही तरीका क्या होता है ?

सलाद के रूप में

आइए अब बात कर लेते है कि आखिर मूली को खाने का सही तरीका क्या होता है तो आप मूली को सलाद के रूप में खा सकते है। यह मूली के सेवन का सबसे अच्छा तरीका होता है और अगर आप खाली मूली नहीं खाना चाहते तो आप इस सलाद में टमाटर, गाजर, खीरा और प्याज जैसी कच्ची सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे।

पतली और छोटी मूली का सेवन

आप मूली के सेवन के लिए पतली और छोटी मूली का इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इस तरह की मूली स्वाद में मीठी होती है। लेकिन मूली का सेवन करने से पहले आप इसे अच्छे से धो ले और छील कर ही इसका सेवन करें।

इसके बाद आप स्वाद को अच्छा करने के लिए इस मूली में काला नमक भी मिला सकते है क्योंकि काला नमक हमारे पाचनतंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।

मूली के सेवन के बाद करें वॉक

जैसा कि हम सभी जानते है कि मूली को पचने में ठोड़ा समय लगता है इसलिए आप मूली के सेवन के बाद थोड़ी वॉक जरूर करें। इससे आपको गैस और एसिडिटी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए मूली का सेवन ?

अब भले ही मूली का सेवन हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन जिन लोगों को शरीर में दर्द या फिर जो लोग बहुत ही कम शारीरिक गतिविधियां करते हो उन्हें भूलकर भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी जाने ?

इसके अलावा आप ध्यान रखें कि आप कभी भी मूली का सेवन रात के समय पर ना करें क्योंकि इससे आपको गैस और पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles