30.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें क्या है IPL और साल 2022 के सभी 10 टीमो के मालिक कौन हैं?

क्रिकेट, भारत में देखे जाने वाले सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है। पूरे साल कोई न कोई खेल होते ही रहते हैं। कभी ICC Cricket World Cup, तो कभी T20 World Cup या The Ashes Series। इन्ही में से एक बहु-प्रसिद्ध खेल है IPL. इस लीग के दीवाने हर जगह भरे हुए हैं। आईपीएल भारत में खेला जाने वाला Twenty20 क्रिकेट लीग है, जो हर साल मार्च से मई के बीच खेला जाता है। इसमें भारत के अलग-अलग शहरों के नाम से खेले जाते हैं। IPL में सबसे ज़्यादा जीत रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने हासिल की है और उसके बाद आता महेंद्र सिंह धनी की कप्तानी में CSK ने और तीसरे नंबर पर है Kolkata Knight Riders. IPL सिर्फ एक लीग नहीं है, यह एक इमोशन है। जिसमें खेल के साथ साथ दो विरोधी टिमों की दोस्ती भी देखनो को मिलती है। इमसे केवल भारत के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी भाग लेते है।

आईपीएल में होने वाली नीलामी में, हर टीम का ओनर अपने लिए 18-25 प्लेयर पर बोली लगाते है। प्रत्येक खिलाड़ी का अपना बेस प्राइस निर्धारित रहता है। हर साल IPL में 8 टीमें भाग लेती थी, लेकिन इस साल 10 टीमें भाग लेंगी। इससे पहले भी कई नई टीमें आई लेकिन वो बीच में चली गई। इस बार फिर दो नई टीमें आई हैं। सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ी चुन लिए हैं। इसी बीच आईपीएल 2022 की सभी फ्रैंचाइज़ी के सभी मालिको के बारे में जानते हैं।

Kings XI Punjab

IPL में पंजाब टीम की एंट्री 2008 में हुई थी। पंजाब टीम का मालिक मुख्य तौर पर प्रीटी जिंटा है जो मुख्य रूप से अपनी टीम को सपोर्ट करते नज़र आती रहती है। इनके अलावा नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पॉल है। किंग्स इलेवन पंजाब, साल 2014 में फाइनल में पहुची थी और फाइनल का ख़िताब अपने नाम किया था।

Advertisement

Rajsthan Royals

राजस्थान रॉयल्स भी साल 2008 में आई थी। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बदले और लाचन मुर्दोच हैं। राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले ही सीजन में फाइनल ख़िताब अपने नाम किया था। लेकिन उसके बाद टीम को हमेशा निराशा का सामना करना पड़ा। साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स सबसे कम किम्मत वाली टीम थी। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू समसंग हैं।

Royal Challenger Bengaluru

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिक यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड कंपनी है। इस टीम की शुरूआत भी साल 2008 में हुई थी।

Chennai Super Kings

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने सभी चार टाइटल अपने नाम किए हैं। चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 की IPL ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन है जो इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं। इस टीम की शुरूआत भी साल 2008 में हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स 2020 को छोड़कर सभी प्लेऑफ में शामिल हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है ।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस IPL की सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार इस टूर्नामेंट को जीता और एक बार उपविजेता रही है। मुंबई ने साल 2013 में अपना पहला खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उसने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी टाइटल को अपने नाम किया। इस टीम को भारत के बिजनेसमेन मुकेश अम्बानी ने 840 करोड़ रुपए में 10 साल के लिए ख़रीदा है और इस टीम के अधिकार रिलाइंस इंडस्ट्रीस के पास हैं। मुंबई इंडियन की शुरूआत भी साल 2008 हुई थी। अभी इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

Delhi Capitals

अब तक दिल्ली कैपिटल्स 2 बार सेमी फाइनल में जगह बना पाई है, लेकिन एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GMR समूह और JSW समूह है। दिल्ली की टीम ने 2020 में पहला फाइनल खेला था। लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा था। इस टीम के मालिक JSW समूह के पार्थ जिंदल सबसे कम उर्म्र वाले आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मालिक हैं।

kolkata knight riders

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान और जूही चावला हैं। इस टीम ने 2 बार (2012 और 2014) के ख़िताब अपने नाम किए हैं। इस टीम को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और जूही चावला के पति जय मेहता की कंपनी मेहता ग्रुप ने बनाया था।

Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 2 साल 2016 और 2009 में खिताब जीता था। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मालिक कलानिधि मारन है। सन टीवी नेटवर्क हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Gujarat Titans

गुजरात टाइटन्स की शुरूआत साल 2022 में हुई है। इस टीम का नाम अहमदाबाद था लेकिन इसका नाम बदलकर गुजरात टाइटन रख दिया गया। गुजरात टाइटन के मालिक CVC कैपिटल पार्टनर्स कंपनी हैं। सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ बोली लगाकर टीम को अपने नाम किया आईपीएल 2022 के लिए CVC कैपिटल ने जो बोली लगायी थी वो BCCI के बेस प्राइस से 160 फीसदी अधिक थी।

Lucknow Super Giants

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका हैं। इस टीम को 25 अक्टूबर, 2021 को दुबई में BCCI द्वारा आयोजित किया जिसमे लखनऊ टीम की घोषणा की थी, संजीव गोयनका जी RPSG वेंचर लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं। संजीव गोयनका ने 7090 करोड़ रूपए की बोली के साथ लखनऊ टीम को खरीद लिया जो इस आईपीएल 2022 की सबसे मंहगी टीम साबित हुई है।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles