26.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए आखिर किस वजह से होती है पाइल्स की समस्या और क्या है इससे बचाव के तरीके ?

आज के समय में लोग तला-भूना और चटपटा खाना काफी पसंद करते है लेकिन यह खाना हमारे पाचनतंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता और आगे चलकर यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को पैदा करने लगता है इसी में से एक समस्या है पाइल्य या यू कहें कि बवासीर की।

पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिस पर बात करने से हर कोई बचता नजर आता है, शर्मिंदगी के चलते लोग इसे छुपाने लगते है जिसकी वजह से यह समस्या और भी भयावह रूप ले लेती है। इसीलिए अगर किसी को भी इससे जुड़ी समस्या हो।

तो उसे इस समस्या को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि जितना जल्दी हो सके इसका इलाज करवाना चाहिए और आज के समय में तो चिकित्सा ने इतनी तरक्की कर ली है कि तकनीकी इनोवेशन के साथ पाइल्स का बड़ी ही आसानी और अच्छा इलाज हो सकता है।

अब ऐसा नहीं है कि आप इलाज करवा लें और फिर से वहीं गलती दोहराने लगे जिससे आपको पहले यह समस्या हुई थी बल्कि आपको इलाज के बाद तो अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि पाइल्स एक ऐसी समस्या होती है जो कि ठीक होने के बाद फिर से उभर कर सामने आ जाती है।

Advertisement

इसीलिए इलाज के बाद या फिर रोजमर्रा के जीवन में आपको किन चीजों को परहेज करना चाहिए या फिर किस तरीके के रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसकी जानकारी लेकर आज हम आपके पास आए है, तो आइए पाइल्स की रोकथाम या फिर इसे ठीक करने के लिए आप क्या करें इसे जानते है।

पाइल्स की समस्या क्या है ?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर पाइल्स होता क्या है। तो पाइल्स एक ऐसी समस्या है जो कि लोअर रेक्टम या गुदा मार्ग के आस-पास या उसके अंदर नसों की सूजन आने वाली बीमारी को कहा जाता है।

पाइल्स के लक्षण ?

पाइल्स के दौरान शौच में तकलीफ, तेज दर्द और कई बार खून आने की समस्या होती है और यही इसके लक्षण होते है और विशेषज्ञों के अनुसार पाइल्स मरीजों में से करीब 40 प्रतिशत लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

आम हो गई पाइल्स की समस्या ?

पहले के समय एक उम्र में जाकर लोगों को पाइल्स की समस्या हुआ करती थी लेकिन आज कल के खान-पान की खराब आदत और जीवनशैली में अस्वस्थ परिवर्तनों की वजह से यह समस्या अब कम उम्र वाले लोगों के लिए भी आम हो गई है।

किन कारणों से होती है पाइल्स ?

वैसे तो पाइल्स का मुख्य कारण गलत खान-पान ही होता है लेकिन यह कब्ज, डायरिया, गर्भावस्था की वजह से भी हो सकती हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन स्थितियों में पेट और मल द्वार पर काफी दबाव बनता है जिससे वहां सूजन आ जाती है और यही आगे चलकर पाइल्स बन जाती है।

कैसे करें पाइल्स को ठीक ?

कई लोगों का मानना होता है कि पाइल्स केवल सर्जरी से ही ठीक होता है लेकिन ऐसा नहीं है अगर शुरूआती समय पर ही आपकी पकड़ में बीमारी आ जाए तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव और दवाओं की मदद से इसे ठीक कर सकते है।

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल 10 से 15 प्रतिशत मामलों में ही सर्जरी की जरूरत पड़ती है। जबकि कुछ स्थितियों में पाइल्स का इलाज बड़ी आसानी और सहजता के साथ एंडोस्कोपिक प्रणाली से हो जाता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles