35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुछ इस अंदाज में पति रणबीर संग एयरपोर्ट पर नजर आई आलिया, जिसने भी देखा नजर ना हटा पाया ?

बॉलीवुड के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में है और जबसे आलिया प्रेगनेंट हुई है पैपराजी उन्हें कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी के बीच एक बार फिर से आलिया और रणबीर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है।

दरअसल दोनों को मुबंई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया। इस दौरान दोनों पैपराजी को पोज देते नजर आए। अगर दोनों के कपड़ों की बात करें तो आलिया और रणबीर ने एथनिक वेयर कैरी किया हुआ था। जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे थे।

एथनिक लुक ने बढ़ाया आलिया का प्रेगनेंसी ग्लो ?

इस दौरान रणबीर ने सफेद कुर्ता-पजामा और नीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही रणबीर ने अपने बालों में हेयबैंड और आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ था। जो उनके लुक की और भी शोभा बढ़ा रहा था।

BEGLOBAL

इसके अलावा आलिया ने ब्रिजी बोहो को-ऑर्ड का बेहद सुंदर प्रिंटेट सूट पहन रखा था। जो कि आलिया की प्रेग्नेंसी का ग्लो और भी बढ़ा रहा था। बता दें कि दोनों की यह प्यारी सी तस्वीर मानव मंगलानी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है।

आलिया के सूट की 32 हजार कीमत ?

आलिया के सूट की बात की जाए तो उनके द्वारा कैरी किए गए एथनिक वेयर की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब भले ही उनका सूट सिंपल लग रहा हो लेकिन उन्होंने करीबन 36 हजार की कीमत का लुक कैरी किया हुआ था। जिसमें 32 हजार की तो आलिया की आउटफिट ही है और उन्होंने इस लुक पर चार चांद लगाने के लिए जो गोल्डन रंग की बल्क हील्स पहनी थी। उसकी कीमत 4 हजार रूपए है।

कैसी रही ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ?

बताते चलें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनाने में करीब 10 साल की कड़ी मेहनत और 410 करोड़ का रूपए का खर्च लगा था। जिसकी रिलीज ने मानो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का सिक्का एक बार फिर से जमा दिया है। अगर ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 7 दिनों में 170 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। जो कि कोरोना के बाद पहली बॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसने इतनी कमाई की है।

ये भी पढ़े – जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है ऋचा चड्ढा और अली फजल, इस तारीख को होगी दोनों की शादी ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL