26.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

Bharat ke videsh mantri kaun hai | वर्तमान में विदेश मंत्री कौन है?

भारत के विदेश मंत्री वर्तमान में कौन हैं (Bharat ke videsh mantri kaun hai) – आइए जानें कौन है भारत के विदेश मंत्री, क्या होता है इनका काम, जानिए पूरी लिस्ट

Table of Contents

Bharat ke videsh mantri kaun hai | वर्तमान में विदेश मंत्री कौन है 2022?

भारत के विदेश मंत्रालय को भारत में प्रमुख मंत्रालयों में गिना जाता है। विदेश मंत्री, किसी जनतंत्र या प्रजातंत्र में आमतौर पर एक कैबिनेट मंत्री होते हैं जिनका काम राज्य की विदेश नीति और संबंधों के प्रभार को संभालना होता है।

30 मई 2019 को सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar)को भारत के विदेश मंत्री के तौर पर चुना गया। 67 वर्षीय जयशंकर का जन्म 15 जनवरी 1957 को नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता के. सुब्रह्मण्यम भारतीय रणनीतिक मामलों के विशेषक रह चुके हैं इसके साथ ही आईएएस ऑफिसर भी। उन्हें ‘फॉदर ऑफ इंडियन स्ट्रेटजिक थॉट्स’ भी कहते हैं। उन्होंने एयरफोर्स स्कूल और सेंट स्टीफेंस कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्हें कुल 36 साल का राजनयिक अनुभव है। जयशंकर ने पॉलिटिकल साइंस से एमए करने के अलावा एम. फिल और पीएचडी भी किया है। वह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटिजक स्टडी लंदन के भी सदस्य हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि जयशंकर 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे और उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और चेक गणराज्य में भारतीय राजदूत और सिंगापुर में उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1979 में रूसी अध्ययन किया और 1981 में मास्को में सोवियत संघ के लिए द्वितीय और तीसरे सचिव के रूप में कार्य किया। 1985-1988 में वह वाशिंगटन डी॰सी॰ स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव थे। जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक वह भारत सरकार के विदेश सचिव रह चुके हैं। जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा। वर्ष 2019 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा “पद्म श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भारत के सर्व प्रथम विदेश मंत्री कौन थे?

भारत के सबसे पहले विदेश मंत्री 2 सितम्बर 1946 जवाहर लाल नेहरू थे। उनके बाद गुलजारीलाल नंदा को विदेश के पद पर चुना गया। पहली महिला विदेश मंत्री की बात करें तो सुषमा स्वराज को 26 मई 2014 से 30 मई  2019 के बीच में चुना गया।

भारत के विदेश मंत्रियों की सूची 

भारत के विदेश मंत्रियों की सूची पर एक नजर डालते हैं;

विदेश मंत्री कार्यकाल प्रधानमंत्री

1. जवाहर लाल नेहरू 2 सितम्बर. 1946 से  27  मई 1964 स्वयं
2. गुलजारीलाल नंदा 27 मई 1964 से 9 जून  1964 स्वयं (कार्यकारी)
3. लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 to 17 जुलाई  1964 स्वयं
4. स्वर्ण सिंह 18 जुलाई 1964 से  14 नवम्बर  1966 लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी
5. एम. सी. छागला 14 नवम्बर 1966 से  5 सितम्बर  1967 इंदिरा गाँधी
6. इंदिरा गांधी 6 सितम्बर  1967 से 13 फरवरी  1969 इंदिरा गाँधी
7. दिनेश सिंह 14 फरवरी 1969 से 27 जून 1970 इंदिरा गाँधी
स्वर्ण सिंह (फिर से नियुक्त) 27 जून 1970 से 10 अक्टूबर  1974 इंदिरा गाँधी
8. यशवंतराव चव्हाण  10 अक्टूबर 1974 से 24 मार्च 1977 इंदिरा गाँधी
9. अटल  बिहारी वाजपेयी (जनता पार्टी) 26 मार्च  1977 28 से जुलाई  1979 मोरार जी देसाई
श्याम नंदन प्रसाद मिश्रा (जनता पार्टी (सेक्युलर) 28 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980 चरण सिंह
11. पी. वी. नरसिम्हा राव  14 जनवरी 1980 से 19 जुलाई  1984 इंदिरा गाँधी
इंदिरा गांधी (फिर से नियुक्त)  19 जुलाई 1984 से 31 अक्टूबर 1984 स्वयं
12. राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 24 सितम्बर 1985 स्वयं
13. बली राम भगत 25 सितम्बर 1985 से 12 मई  1986 राजीव गाँधी
14. पी. शिव शंकर 12 मई 1986 से 22 अक्टूबर 1986 राजीव गाँधी
एन. डी. तिवारी 22 अक्टूबर. 1986 से 25 जुलाई 1987 राजीव गाँधी
राजीव गांधी (फिर से नियुक्त) 25 जुलाई 1987 से 25 जून  1988 स्वयं
पी. वी. नरसिम्हा राव (फिर से नियुक्त)  25 जून- 1988 से 2 दिसम्बर  1989 राजीव गाँधी
16. वी. पी. सिंह (जनता दल) 2 दिसम्बर 1989 to 5 दिसम्बर 1989 स्वयं
17. आई.  के. गुजराल (जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा) 5 दिसम्बर. 1989 से 10 नवम्बर 1990 वी. पी. सिंह
18. विद्या चरण शुक्ल (समाजवादी जनता पार्टी)  21 नवम्बर 1990 से 20 फरवरी. 1991 चंद्रशेखर
19. माधवसिंह सोलंकी 21 जून 1991 से 31 मार्च  1992 पी. वी. नरसिम्हा राव
पी. वी. नरसिम्हा राव (फिर से नियुक्त)  31 मार्च 1992 से 18 जनवरी 1993 स्वयं
दिनेश सिंह (फिर से नियुक्त)  18 जनवरी 1993 से 10 फरवरी 1995 पी. वी. नरसिम्हा राव
20.  प्रणब मुखर्जी  10 फरवरी 1995 से 16 मई 1996 पी. वी. नरसिम्हा राव
21. सिकंदर बख्त 21 मई 1996 से 1 जून  1996 अटल बिहारी वाजपेयी
आई. के गुजराल (जनता दल)
22. जसवंत सिंह 5 दिसम्बर 1998 से 23 जून  2002 अटल बिहारी वाजपेयी
23. यशवंत सिन्हा  1 जुलाई 2002 से 22 मई 2004 अटल बिहारी वाजपेयी
24. नटवर सिंह 22 मई 2004 से 6 नवम्बर . 2005 मनमोहन सिंह
25. मनमोहन सिंह  6 नवम्बर 2005 से 24 अक्टूबर 2006 स्वयं
प्रणब मुखर्जी (फिर से नियुक्त)  24 अक्टूबर 2006 से 22 मई 2009 मनमोहन सिंह
26. एस.  एम. कृष्णा 22 मई 2009 से 26 अक्टूबर 2012 मनमोहन सिंह
27. सलमान खुर्शीद 28 अक्टूबर 2012 से 26 मई 2014 मनमोहन सिंह
28. सुषमा स्वराज 26 मई 2014 से 30 मई  2019 नरेन्द्र मोदी
29. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 30 मई 2019 –वर्तमान में नरेन्द्र मोदी

ये भी पढ़े – उत्तर भारतीयों का ‘अपमान’ करने पर भाजपा सांसद ने राज ठाकरे को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने देने की दी चेतावनी

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles