35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lucknow Hotel Fire: हजरतगंज के लेवाना होटल में घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी यूपी सरकार, दिए जांच के आदेश

सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के एक होटल लेवाना में भीषण आग लग गई है। इस भीषण हादसे में करीब दो लोगों की मौत हो गई है और आग में करीब 10 लोग घायल हो गए है। वहीं घायलों को इस घटना के बाद लखनऊ के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि घायलों का सारा खर्च UP सरकार उठाएगी। ये घटनाकी हम जांच कराएंगे। जो कोई भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। फिर दोबारा ऐसी घटना न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

जांच के दिए गए आदेश

मुख्यमंत्री ने लेवाना होटल अग्निकांड पर जांच बैठा दी है। मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम को इस घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सभी घायलों को फ्री और बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है।

BEGLOBAL

इस बारें में सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि “10 लोगों को अस्पताल लाया गया है जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से सात लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जबकि इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में एक महिला और एक पुरुष हैं।

आपको बता दें कि अग्निकांड कि ये घटना लखनऊ के हजरतगंज इलाके की है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 7.30 बजे की है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि ये आग शार्ट सर्किट के कारण ही लगी है।

ये भी पढ़े – टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL