29 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 17, 2024
Recommended By- BEdigitech

शादी के आठवें दिन घर से गहने और कैश लेकर सुसराल से फरार हुई दुल्हन

नई दिल्ली: जोधपुर के सर्राफा में एक व्यापारी जिसकी शादी को अभी आठ दिन हुए थें और वधू घर से गहने और कैश लेकर फरार हो गई है। पीड़ित युवक भोलाराम के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद युवती का व्यवहार अच्छा था। संस्कारी लग रही थी। उसने सभी का दिल जीत लिया था। मराठी होने के बावजूद भी वह बहुत अच्छे से मारवाड़ी बोल लेती थी।
12 अगस्त को दुल्हन घर की तिजोरी में रखे सोने-चांदी के गहने और 42 हजार कैश लेकर भाग गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भोमाराम ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे निवासी रेणुका से शादी रचाई थी। शादी के लिए उसके पिता ने 2 लाख 10 हजार रुपए बिचौलियों को दिए थे। 12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई।

भोमाराम सोनी के परिजनों ने बताया कि शादी के दिन से ही दुल्हन रेणुका ने सभी घर वालों का दिल जीत लिया था। सभी खुश थे कि घर में अच्छी बहू आई है।
पिडित परिवार ने बताया कि रेणुका मराठी, हिंदी के साथ मारवाड़ी भी अच्छे से बोलती थी। घर में सभी लोग खुश थे क्योंकि भाषा बोलने-समझने में उसे परेशानी नहीं थी। वह जल्द ही माहौल में घुल-मिल गई थी।

dulhan farar

भोमाराम सेनी ने बताया कि रेणुका शादी के बाद से ही घर के कामों में हाथ बंटाने लगी थी। घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती थी, लेकिन 12 अगस्त की सुबह जब परिवार वाले उठे तो दुल्हन घर में नहीं थी। सभी जगह तलाश करने के बाद में वह कहीं नहीं मिली। उसके परिजनों से फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की। सामने से कोई जवाब नहीं आया। आखिर घर की अलमारी खोलकर देखा तो पता चला कि वह रकम लेकर भागी है। तिजोरी से सोने के जेवर और 42 हजार रुपए गायब थे।

Advertisement

वहीं पिडित युवक के जीजा संतोष ने बताया कि दुल्हन रेणुका परिवार में इतना घुल-मिल गई थी कि किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसने लूट की नीयत से ही शादी की है। उन्होंने बताया कि रेणुका से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। शादी करवाने वाले दलाल भी कॉल अटैंड नहीं कर रहे।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles