34 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये यह सरल उपाय

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। हर कोई इस आधुनिक युग में अपने पसंद से विवाह करना चाहता है। यही कारण है कि लोग इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते है। कुछ लोग अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए तांत्रिक, पंडित या ज्योतिषियों का सहारा लेते हैं. ज्योतिष और पंडित भोले भाले युवक और युवतियों को कुंडली में दोष या अन्य चिजे बताकर उन्हें भ्रमित करते हैं और उनसे हजारों रुपए ठग लेते हैं।

कई बार कुछ परिस्थितियों के चलते लड़का या लड़की की शादी सही समय पर नहीं हो पाती है। या उनकी शादी में देर हो जाती है। जिससे तमाम कोशिशों के बावजूद भी विवाह का योग नहीं बन पाता है। कई बार बनी बनाई बात बिगड़ जाती है। विवाह में आ रही इन अड़चनों को दूर करने के लिए सनातन परंपरा में कई उपाय हैं, जिन्हें करने से मन के मुताबिक योग्य वर या वधू मिल जाता है।

Table of Contents

1. वैवाहिक अड़चनें को दूर करने के लिए करें देवी की साधना-

अगर आप अपने पुत्री के योग्य वर या फिर पुत्र के लिए योग्य वधू ढूंढ रहे हैं तो आपको अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए बाजोट पर कात्यायनी यंत्र एवं कार्यसिद्धि माला को स्थापित करके मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करना चाहिए। आपको इस मंत्र का जाप एक निश्चित समय और एक ही आसन पर बैठकर करना हैं।

Advertisement

2. लड़के के विवाह के लिए करें इस मंत्र का जाप-

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

3. लड़की के विवाह के लिए करें इस मंत्र का जाप-

हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।
मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम्॥

4. वास्तु दोष को करें दूर-

बच्चों के विवाह में यदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। तो आपको एक बार अपने घर के वास्तु पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में गुरु का स्थान दूषित रहता है। या वहां गंदगी बनी रहती है, तो निश्चित इस स्थान के वास्तु दोष के कारण आपके घर के मांगलिक कार्यों में बाधाएं आ रही है। कन्या के शीघ्र विवाह के लिए आप उसका कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में निर्धारित करें। कन्या से बृहस्पति देवता की पूजा कराएं।

5. केले के वृ्क्ष की करें पूजा-

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए गुरुवार को केले के वृ्क्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करते हुए शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही जल अर्पित करके मनचाहे जीवनसाथी की कामना करें।

6. सिरहाने छुआरे रख कर सोएं-

शुक्रवार की रात्रि में मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ अपने सिरहाने रख कर सोएं। अगले दिन प्रात: स्नान करने के बाद आपको इन्हें किसी भी बहते जल में बहा देना है।

ये भी पढ़े – भूले से भी इस समय ना लगाएं घर में झाडू, होती है मां लक्ष्मी नाराज आती है दरिद्रता !

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles