35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग छोड़ दिल्ली आए एक्टर।

मशहूर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई के पिता को शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। मनोज बाजपेई के पिता का नाम राधाकांत है। खबरों के मुताबिक उनके पिता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पिता की सेहत खराब होने की खबर सुनते ही मनोज बाजपेई केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि मनोज बाजपेई केरल में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और खबर मिलते ही वो अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर केरल से दिल्ली चले गए।

इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। मनोज बाजपेई के पिता राधाकांत बाजपेई एक किसान हैं और उनकी उम्र 83 साल है। इससे पहले जून में भी उनके पिता की तबियत खराब हुई थी। उस वक्त भी एक्टर ने पिता की तबियत की खबर सुनकर अपना सारा काम छोड़कर अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया, बिहार जाने का फैसला किया था लेकिन फ्लाइट छूट जाने पर उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।

मनोज बाजपेई एक गरीब परीवार से हैं और वो अपने पिता के बेहद करीब हैं। अक्सर वो अपने अलग-अलग इंटरव्यू में अपने पिता का ज़िक्र करते रहते हैं। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि, वो अपने माता-पिता के बेहद करीब हूं। उन्होंने ने कहा था कि, उनके पिता ने उनकी और उनके भाई-बहन की पढ़ाई के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर अपने बेटे मनोज बाजपेई का नाम मनोज रखा था।

BEGLOBAL

मनोज बाजपेई के काम की बात करें तो एक्टर एक के बाद एक कई हिट फिल्में दें चुके हैं। हर जगह उनके काम की सराहना होती है। आखिरी बार वो फिल्म डायल 100 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी थी। इसके अलावा उन्होंने स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में भी नज़र आए थे। द फैमिली मैन का पहला सीजन भी लोगों को काफी पसंद आया था। जल्दी ही इसका तीसरा सीजन भी आ सकता है। इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके ने किया था। इसके अलावा मनोज बाजपेई गैंग्स ऑफ वासेपुर, अय्यारी, नाम शबाना जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर भी लोगों ने काफी पसंद की थी। वहीं, 2020 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सूरज पर मंगल भारी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद एक्टर बहुत जल्द अपनी फिल्म कुरूप और डिस्पैच में नजर आएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL