32.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से माँ लक्ष्मी होती है प्रसन्न, घर होता है सुख-समृद्धि से संपन्न ?

हफ्ते में आने वाले सातों दिन देवी और देवताओं को समर्पित होते है और इसी क्रम में शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी शुक्रवार के दिन श्रद्धा भाव से माँ लक्ष्मी की पूजा करता है। उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

वैसे तो सभी अपने-अपने हिसाब से पूजा करते है लेकिन अगर पूजा के साथ शुक्रवार के दिन कुछ उपाय किए जाए। तो व्यक्ति को इसका शुभ फल मिलता है। आज हम ऐसे ही उपाय आपके लिए लेकर आए है। तो आइए जानते है।

Table of Contents

श्री सूक्त का पाठ

सुबह उठने के बाद स्नान करें और फिर सफेद कपड़ों को धारण करके। माँ लक्ष्मी का ध्यान करते हुए श्री सूक्त का पाठ करें। इसके बाद माँ लक्ष्मी के चरणों में कमल के फूल अर्पित करें।

Advertisement

2 मुख का दीपक

अगर घर में धन आने में रूकावट या धन की हानी हो रही हो तो शुक्रवार के दिन घर के दरवाजे पर गुलाल छिड़कने के बाद घी का 2 मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद प्रार्थना करें कि आपके जीवन में धन आगमन के द्वार खुले और धन की कमी ना आएं।

इसके बाद जब दीपक शांत हो जाए। तो उसे ले जाकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर में धन आगमन के द्वार खुलते है।

प्रेमी पक्षी जोड़े की फोटो

अगर गृह क्लेश से छुटकारा पाना हो। तो बैडरूम में प्रेमी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपस में प्रेम बना रहता है और घर में पति पत्नी के बीच अनबन होना बंद हो जाती है।

सुख-समृद्धि

घर में सुख-समृद्धि के लिए पीपल के पेड़ की जड़ों में एक पात्र में जल, शकर, घी और दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

चींटियों को खिलाएं शक्कर

अगर काम में बार-बार बाधाएं आती हो और कोशिश करने के बाद भी काम सफल ना होता हो। तो ऐसे में शुक्रवार के दिन चीटियों को शक्कर डालनी चाहिए।

लक्ष्मी मां को करें यह चीजें अर्पित

अगर धन लाभ या सुख समृद्धि पानी हो। तो शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाने और बताशे अर्पित करने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह चीजें अर्पित करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और व्यक्ति को मनोवांछित फल मिलता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles