25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

Mumbai Indians: छठे खिताब के लिए तैयार MI, जानें कैसा रहा है टीम का अब तक का सफर और कौन-कौन से खिलाड़ी हैं टीम का हिस्सा

IPL की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। Mumbai Indians की टीम के साथ एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, ईशान किशन और डेनियल सैम्स जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में जामिल किया है। ईशान किशन को मुंबई ने सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस टीम में इस बार भी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। जिनकी वजह से टीम मजबूत दिखाई दे रही है। मुंबई का पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ, लेकिन इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

IPL में मुंबई इंडियंस का सफर काफी अच्छा रहा है। पहले सीजन में तो टीम पांचवें स्थान पर थी, जबकि 2009 में टीम सातवें स्थान पर थी। उसके बाद साल 2010 से टीम ने रफ्तार पकड़ी और वह उपविजेता बनी। 2011 में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और तीसरे स्थान पर थी। 2012 में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चौथे स्थान पर थी। इसके बाद 2013, 2015, 2017, 2019, और 2020 में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा 2014 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चौथे स्थान पर, 2016 में पांचवें स्थान पर, 2018 में पांचवें स्थान पर और 2021 में पांचवें स्थान पर थी।

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) में शामिल थे।

इसके बाद बतौर बल्लेबाज टीम ने ईशान किशन (15.25 करोड़), डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख), राहुल बुद्धि (20 लाख), आर्यन जुयाल (20 लाख) में खरीदा था। गेंदबाजों की बात करें तो बासिल थम्पी (30 लाख), मुरुगन अश्विन (1.60 करोड़), जयदेव उनादकट (1.30 करोड़), मयंक मार्कंडे (65 लाख), टाइमल मिल्स (1.50 करोड़), रिले मेरेडिथ (1 करोड़) शामिल हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो एन तिलक वर्मा (1.70 करोड़), संजय यादव (50 लाख), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), डेनियल सैम्स (2.6 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़), मोहम्मद अरशद खान (20 लाख), रमनदीप सिंह (20 लाख), ऋतिक शौकीन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख), फैबियन एलन (75 लाख) टीम का हिस्सा हैं। Mumbai Indian में कुल 25 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 17 भारतीय और 8 विदेशी शामिल हैं।

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles