39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

Noida: दोस्तों के साथ पार्टी कर रही लड़की निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से गिरी, मामला दर्ज!

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 साल की एक लड़की दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इस दौरान ही वो निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसको अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि 7वीं मंजिल से गिरने की वजह से लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोंटे आई है और वो कोमा में है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वो अभी हरियाणा के पानीपत में रह रही थी। घटना 12 दिसंबर की बताई जा रही है। तब लड़की अपने दोस्तों से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा आई हुई थी।

फिर आधी रात के करीब वो अचानक ही 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

खबरों के मुताबिक, जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वो निर्वस्त्र यानी बिना कपड़ों के थी। शुरुआती जांच में तो ये पता चला है कि लड़की काफी गहरी नींद और नशे में थी, जिसके चलते वो खिड़की से गिर गई। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन ये घटना हुई, उस रात को लड़की के दोस्त और लड़की दोनों ने मिलकर एक साथ पार्टी की थी। आधी रात को जब वो काफी नशे में थी, तब वो बाथरुम में गई और 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही घटना की असली वजह पता चल पाएगी।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles