36.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

दोमुंहे, टूटते और सफेद बालों की समस्याओं से आपको दूर रखता है प्याज का तेल, इस तरह करें इस्तेमाल!

नई दिल्ली: अक्सर अपने बालों के टूटने, सफेद होने और दोमुंहे होने से लोग परेशान रहते देखा होगा। खराब खान पर और बालों की सही तरह से देखभाल ना करने से इस तरह की समस्याएं लोगों में सामने आती हैं। धूल-मिट्टी, प्रदूषण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते बालों से जुड़ी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि टेंशन या डिप्रेशन के चलते कई बार हेयरफॉल का सामना करना पड़ सकता है। बालों से जुड़ी तमात तरह की समस्याओं में ऑनियन ऑयल आपकी मदद कर सकता है।

दरअसल, प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्ट‍िक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा होती है। जो बालों को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही उन्हें पर्याप्त पोषण देती रहती है।

प्याज का तेल बनाने का तरीका

  • सबसे पहले प्याज का रस लें, आप चाहें तो इसका पेस्ट भी ले सकते हैं‌।
  • फिर कढ़ाई में नारियल तेल को गर्म करें।
  • इस तेल में प्याज का रस या पेस्ट डालकर पकाएं।
  • कुछ देर के लिए इसे ठंडा होने के लिए रखे दें।
  • अब इस तेल को छन्नी या सूती कपड़े से छान लें।
  • अब आप इसे बालों पर आसानी से लगा सकते हैं‌।

प्याज का तेल लगाने के फायदे-

  • जब ब्लड सर्कूलेशन सही रहता है तो बालों की ग्रोथ होती है। कहां जाता है कि जब हम बालों में प्याज का तेल नियमित तौर पर लगाते हैं तो स्कैल्प को भरपूर पोषण मिलता है।
  • प्याज का तेल बालों के लिए किसी नेचुरल कंडीशनर से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से बालों के रूखेपन से छुटकारा मिलता है। साथ ही गंजेपन की समस्या से बचा जा सकता है। इसे हमेशा बाल धोने के पहले लगाएं।
  • प्याज का तेल बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिला सकता है, इस तेल में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो हेयर फॉल को रोकने वाले एंजाइम को सक्रिय करते हैं। इसमें पाया जाने वाला सल्फर स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मददगार होता है।
  • अक्सर बालों के झड़ने की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में प्याज का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसे नियमित तौर पर लगाते हैं तो ये बालों को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो प्याज ऑयल आपकी मदद कर सकता है। इस तेल से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। इस तेल में पाया जाने वाला सल्फर दोमुंहे बाल, बालों का झड़ना आदि समस्याओं से राहत दिलाता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles