29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर रहती है पेट गैस की समस्या, तो अपनाएं यह घरेलु नुस्खें, चुटकियों में मिलेगा गैस से छुटकारा ?

आज के समय में हमारा खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस की समस्या अब आम हो गई है और अगर बात की जाए सर्दियों की तो इस दौरान यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि सर्दियों में लोग तली भुनी चीजों का सेवन अधिक करने लग जाते है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि गैस की समस्या को हल्के में लिया जाए क्योंकि गैस की वजह से कई बार पेट में, सीने में या फिर सिर में होने वाला दर्द इतना असहनीय होता है कि लोग अपना आपा खोने लग जाते है।

पेट में गैस किन कारणों से बनती है (पेट में गैस बनने वाली चीजों के नाम )

वैसे तो पेट में गैस बनने के पीछे हमारा गलत खान-पान ही होता है लेकिन जब हम ज्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने से हमें पेट की गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

पेट में गैस के लक्षण

अब सवाल यह आता है कि पेट में गैस के लक्षणों की पहचान कैसे की जाए। तो भूख लगना बंद हो जाती है, सांसों में बदबू आने लगती है, पेट में सूजन आ जाती है, उल्टी, बदहजमी और दस्त शुरू हो जाते है। यही पेट में गैस के मुख्य लक्षण होते है।

पेट में होने वाली गैस से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू नुस्खें

गैस और उससे होने वाले दर्द को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे होते है और यह नुस्खें इतने असरदार होते है कि आपको मिनटों में ही गैस से आराम मिल जाता है। तो आइए इन नुस्खों के बारे में जानते है।

नींबू और अदरक का रस

अगर गैस की अधिक समस्या रहती हो तो एक चम्मच में नींबू और अदरक का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और खाने के बाद इसका सेवन करें। इससे गैस की समस्या दूर होती है।

अजवायन का चूर्ण

गर्म पानी के साथ अजवायन का चूर्ण खाने से गैस और बदहजमी दोनों से छुटकारा मिल जाता है।

छोटी हरड़

2 से 3 छोटी हरड़ को लेकर उन्हें चूसते रहें। इससे गैस से छुटकारा पाने में बहुत फायदा होता है।

भुनी हींग व काला नमक

भुनी हींग और काला नमक मिलाकर इसे गर्म पानी के साथ खाने से गैस में आराम मिलता है।

सलाद का प्रयोग

खाना खाते वक्त साथ में टमाटर, मूली और खीरे की सलाद लें और इसमें काला नमक मिला लें। इससे भी गैस में बहुत आराम मिलता है।

अदरक और काला नमक

एक अदरक के टुकड़े पर काला नमक डाले और उसे चूसे। इसे रोजाना करने से गैस बनना बंद हो जाती है।

पानी

अपनी दिनचर्या में पानी का इस्तेमाल अधिक करें। इससे पेट साफ रहता है और गैस भी बार-बार नहीं बनती।

प्याज का रस

प्याज के रस में काला नमक और हींग मिलाकर इसका सेवन करने से गैस दर्द और गैस दोनों में आराम मिलता है।

पेट में गैस बनती है तो क्या खाना चाहिए

यदि आप गैस की समस्या से ग्रस्त हो तो आपको ये जानना बहुत जरुरी है की हमारे पेट में गैस बनती है तो क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए । गलत आहार लेना गैस बनने का मुख्य कारण होता है। चलो हम जानते गैस को कम करने और बनने से रोकने के लिए क्या खाना चाहिए ।

  • गैस बनने पर दही खानी चाहिए – Gas banne pr dahi khani chahiye
  • पेट में गैस बनने पर चावल खाना चाहिए – Pet me gas banne par chawal khana chahiye
  • गैस में फल और सब्जियां खाएं जैसे नाशपाती, मटर, बीन्स, दाल, पालक – Gas me fal aur sabjiya khanye
  • पेट में गैस बनने पर सोया प्रोडक्ट खाएं जैसे सोया आधारित दूध, दही और चीज – Pet me gas banne par soya product khaye
  • गैस बनने पर अन्य आहार खाएं जैसे नींबू पानी, अजमोद, अदरक, केला, खरबूजा, ओट्स, ब्राउन राइस, खीरा, बैंगन, बादाम, तरबूज, अंडे-

गैस बनने पर क्या नहीं खाना चाहिए

  • गैस बनते समय पर सेब नहीं खानी चाहिए – Gas banne par seb nahi khani chahiye
  • पेट में गैस बनते समय दूध न पिएं – Pet me gas hone par doodh na piye
  • गैस बनते समय सेब नहीं खानी चाहिए – Gas banne par seb nanhi khani chahiye
  • पेट की गैस बनते समय टमाटर न खाएं – Pet ki gas bante samay tamatar na khaye
  • गैस होने पर अन्य आहार नहीं खाने चाहिए – Gas hone par any aaahar nahi khane chahiye jaise ki नट्स, आर्टिफिशियल स्वीटनर, एवोकाडो, आम, डेयरी उत्पाद आदि

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles