23.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

भारत के 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल फोटो बदली।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 100 करोड़ से अधिक COVID-19 टीकाकरण की भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफ़ाइल फोटो को बदल दिया है। पीएम मोदी की प्रोफाइल फोटो में लिखा है, “बधाई हो भारत को 100 करोड़ COVID-19 वैक्सीन डोज दी गई।”

पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए, भारत के 100 करोड़ की वैक्सीन खुराक के मील के पत्थर को पार करने की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का टीकाकरण कार्यक्रम विज्ञान से जन्मा, विज्ञान संचालित और विज्ञान आधारित। है।

उन्होंने लोगों से त्योहार के मौसम में कोविद प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया हैं। पीएम मोदी ने कहा कि टीकों के विकास से लेकर टीकाकरण तक, विज्ञान और विज्ञान आधारित दृष्टिकोण सभी प्रक्रियाओं में शामिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी को साथ लेकर देश ने ‘सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश का एक ही मंत्र रहा है कि यदि रोग भेद-भाव नहीं कर रहा है तो टीकाकरण में भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसलिए वीआईपी संस्कृति की अनुमति नहीं दी गयी थी। आपको बता दे कि भारत ने गुरुवार सुबह 100 करोड़ COVID-19 वैक्सीन खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को टीकाकरण अभियान में शामिल COVID-19 वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सभी के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles