32.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गुड न्यूज

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा ने ये खुशखबरी शेयर की चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई। प्रीति जिंटा का ये पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने अपने दोनों बच्चों के नाम भी बताए। प्रीति जिंटा ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी। शादी के 5 साल बाद दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘मैं आज आप सभी के साथ अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन काफी ज्यादा खुश हैं। हम दोनों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वा बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है। हम अपनी लाइफ के इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर , नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार’।

सरोगेसी का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि, बॉलीवुड में सरोगेसी के जरिए कई सेलेब्स माता-पिता बने हैं। करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे कई सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल हैं। करण जौहर, तुषार कपूर और एकता कपूर सरोगेसी के जरिए सिंगल पैरेंट्स बने हैं, जबकि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी जैसे सेलेब्स की तो इनके दूसरे और तीसरे बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रीति जिंटा सैफ अली खान, शाहरुख खान जैसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है। फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से देश से बाहर पति के साथ ही रहती हैं, लेकिन आईपीएल के वक्त वह भारत में ही रहती हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles