30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

Priyanka Chopra ने अमेरिका के गर्भपात कानून के खिलाफ जाहिर की नाराजगी, आइए जानें क्या कहा।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में बनी रहता हैं। इसके अलावा वो अपने बेबाक अंदाज़ के कारण भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर अलग-अलग सामाजिक मुद्दों पर बात करती हैं। हाल ही में यूएस के सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है कि कोई भी लड़की बिना इजाजत अबॉर्शन नहीं करा सकती है। इस फैसले का कई लोगों ने विरोध किया। वहीं, इस फैसले पर Priyanka Chopra ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके लिए प्रियंका ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति मिशेल ओबामा की पोस्ट शेयर की है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया है। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा का एक नोट शेयर किया है।

प्रियंका की कार्टून वाली स्टोरी में एक तरफ गन बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ बेबी बंप। गन की तस्वीर की तरफ लिखा हुआ है कि आप इसे रखने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं बेबी बंप की तस्वीर पर लिखा हुआ है कि आपको जबरदस्ती इसको रखना है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मिशेल ओबामा का एक नोट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि यह फैसला आने के बाद उनका दिल टूट गया है।

उन्होंने मिशेल ओबामा का पोस्ट शेयर किया है जो यूएस सुप्रीम कोर्ट के उसी फैसले पर है। मिशेल ने इस पोस्ट में लिखा, ‘हां, मेरा दिल टूट गया। एक टीएनएज लड़की जो अपना स्कूल भी पूरा करने की स्थिति में नहीं है, उसे नहीं पता कि वह अपनी जीविका कहां से चलाएगी केवल इसलिए क्योंकि कानून उसके बच्चा पैदा करने के अधिकार पर फैसला देगा। अब ऐसी महिलाओं को बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर होना होगा जो उनका पालन-पोषण नहीं कर सकतीं। उनके पैरंट्स अपने बच्चे का फ्यूचर बर्बाद होते देखेंगे। इनकी मदद हेल्थ केयर के लोग भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें जेल का डर होगा।’

Advertisement

इस फैसले पर कई हॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसपर एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट ने लिखा था, ‘मुझे काफी डर लग रहा है। कई दशक तक महिलाओं ने अपने शरीर के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। अब भी हम यहीं पर हैं। इस फैसले ने हमसे वह अधिकार भी छीन लिया है।’

ये भी पढ़े – ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म “विक्रम वेधा” पर मेकर्स का बड़ा बयान!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles