25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से हटाया पति निक जोनस का सरनेम, सोशल मीडिया पर फैली दोनों के तलाक की खबर, जानिए क्या है पूरा मामला ?

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिलहाल सुर्खियों में है लेकिन उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके तलाक की खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने नाम के आगे से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है। हालांकि उन्होंने ‘जोनस’ सरनेम के साथ ‘चोपड़ा’ भी हटा दिया है लेकिन इसके बाद उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि कहीं ये कपल तलाक तो नहीं ले रहा।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘जोनस’ सरनेम जोड़कर अपना नाम बदल लिया था उन्होंने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस रख लिया था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अब अचानक से अपने नाम के आगे जोनस हटाकर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर मानों रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है और फैन्स का अनुमान है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इसके साथ ही फैंस के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि कहीं ये कपल तलाक तो नहीं ले रहा है।

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के द्वारा अपने नाम से जोनस हटाने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर दोनों की तलाक की खबर सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मधु चोपड़ा ने इस खबर को बकवास और केवल अफवाह ही बताया है। साथ ही मधु चोपड़ा ने लोगों से यह भी गुजारिश की है कि लोग इस तरह की अफवाह न फैलाए। मधु चोपड़ा का कहना है कि दोनों के बीच में सब कुछ सही चल रहा है और दोनों एक साथ काफी खुश हैं।

इसके अलावा निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो साझा किया था। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। निक जोनस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इंटेंस वर्कआउट का वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि, ‘मंडे मोटिवेशनल, चलो इसे पा लें।’ जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।”

इससे पहले भी दीवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और करीबी लोगों के साथ धूम धाम से इस त्योहार को मनाया था और इस पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट भी साझा करते हुए कहा था कि ये दिवाली उनके लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि वह इसे अपने नए घर में एक साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बताते चलें कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles