30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

रात को सोने से पहले करें वास्तु के ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न सदैव घर में रहती है खुशहाली!

अक्सर हम हमारे घर में सुख शांति और समृद्धि लाने के लिए लाख तरह के प्रयास करते है परंतु इसके बाद भी घर में कभी अशांति आती है तो कभी धन की कंगाली छाने लग जाती है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय है जिनका पालन करके हम घर से वास्तु दोष और दरिद्रता को दूर कर सकते हैं। जिन घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी भी धन संबंधी समस्या नहीं आती और सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता ही रहता है।

वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के बहुत से उपाय बताए गए हैं। हम लक्ष्मी माता की पुजा करके तो उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं लेकिन इसके अवाला रात को सोने से पहले वास्तु के ये उपाय करना भी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आती है और उनके आगमन से पूरे घर में सुख-शांति, सौभाग्य-खुशहाली आने लगती है। आइए जानते हैं वास्तु के वो उपाय जो आप रात को सोते वक्त कर सकते है।

Table of Contents

सोने से पहले मंदिर में दीपक जलाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी मंदिर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। रात के समय भी सोने से पहले मंदिर में घी का एक दिया रोजाना जलाना चाहिए, कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हैं।

Advertisement

कपूर जला कर धुआं घर में फैलाए

यदि आप रोजाना रात के सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला कर उसका पूरा धुआं बेडरूम समेत पूरे घर में फैला देते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार हो जाती है।साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है। इसके अलावा कपूर को धुआं बेडरूम में फैलाने से पति पत्नीके रिश्ते में भी मिठास आने लगती है दोनों के झगड़े होने खत्म हो जाते हैं।

दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक

वास्तु के मुताबिक घर की महिला को दक्षिण दिशा की ओर सोने से पहले सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा में पितरों के लिए मानी जाती है। ऐसा करने से वह हमसे प्रसन्न होकर घर में सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते है।

घर के मुख्य द्वार को साफ रखें

हम में से बहुत से लोग रात को सोने से पहले घर के कुछ जरूरी कामों को अधूरा छोड़ देते हैं कि सुबह कर लेगें। ऐसे ही हम सोने से पहले घर के मुख्य द्वार की साफ सफाई भूल जाते है और जूते चप्पल फैले रहते है। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है इसलिए हमेशा ही घर के मुख्य द्वार पर साफ सफाई रखनी चाहिए।

ये भी पढ़े – सावन पुत्रदा एकादशी को यह खास उपाय करने से सारी इच्छाएं होती है पूर्ण, तिथि और शुभ मुहुर्त जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles