30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

राहुल गांधी ने किसानों की समस्याओं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा “केंद्र सरकार नाकाम थी और नाकाम है”

कांग्रेस और भाजपा के बीच महंगाई और किसानों की मांग को लेकर घमासान लगातार जारी है। इसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने किसानों की समस्याओं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर बीते शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार पहले भी नाकाम थी और अब भी नाकाम है।
दरअसल, राहुल गांधी ने यह सब अपने ट्वीट के माध्यम से कहा राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘‘किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।’’


वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी एक खबर साझा की और योगी सरकार पर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘‘धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’


इस मामले पर यूपी कांग्रेस ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, “क्या यही हैं अच्छे दिन? लखीमपुर के मोहम्मदी खीरी मंडी में किसान के धान की खरीदारी नहीं हुई और किसान ने धान में आग लगा दी। सरकार किसानों की आय दुगुना करने आई थी, परिणाम यह है कि किसानों की आय को ही खत्म कर दिया।”


बताते चलें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार महंगाई को लेकर केंद्र सरकार निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर केद्र सरकार को घेरा था और सरकार की नाकामी गिनाई थी।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles