36.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

’83’ की रिलीज के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ छुट्टियां मनाने निकले रणवीर सिंह

कबीर खान की ’83’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हाल ही में न्यू ईयर ईव से पहले रणवीर और दीपिका पादुकोण दोनो को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

रणवीर और दीपिका दोनो हर साल नए साल में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक साथ घूमने के लिए छुट्टी पर जाते है। नया साल मनाने के लिए विदेश जाने की बजाय पिछले साल ये कपल राजस्थान गया था। आज रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया।

इन तस्वीरों में, हम रणवीर को क्लासिक सफेद टी-शर्ट के ऊपर भूरे रंग की जैकेट पहने हुए देख सकते हैं। उन्होंने ब्लैक हैट और मैचिंग सनग्लासेज के साथ लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, दीपिका सफेद टी-शर्ट और एंकल-लेंथ बूट्स के साथ हाई-वेस्ट पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह अपने साथ एक स्लिंग बैग भी ले गई थी। दीपिका की जनवरी में एक फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं, ‘गहराइयां’, जिसके टीज़र को लोगो ने काफी सराहा है।

इस बीच, काम की अगर बात करें तो, सिंह की ’83’ ने 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर जगह बनाई है। वह अगली बार ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ में दिखाई देंगे। दीपिका अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत ‘गहराइयां’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ ‘फाइटर’ का भी हिस्सा हैं।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles